न्यूयार्क : चौथी वरीयता प्राप्त एग्निएस्का रदवांस्का ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां केवल 47 मिनट में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में प्रवेश किया.
पोलैंड की इस खिलाड़ी ने पहले दौर में कनाडा की शैरोन फिचमैन को 6-1, 6-0 से हराया. उन्होंने विश्व में 112वीं रैकिंग की फिचमैन को दूसरे सेट में केवल तीन प्वाइंट लेने दिये. रदवांस्का का अगला मुकाबला दो चीनी खिलाड़ियों के पेंग शुहाई और च्यांग झी के बीच होनेवाले मैच के विजेता से होगा.
