राम और सेलिसबरी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का युगल खिताब जीता

मेलबर्न : राजीव राम और जो सेलिसबरी की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को यहां मैक्स पुर्सेल और ल्यूक सेविले की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता. अमेरिका के राम और ब्रिटेन के सेलिसबरी ने अपने कौशल और अनुभव का […]

मेलबर्न : राजीव राम और जो सेलिसबरी की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को यहां मैक्स पुर्सेल और ल्यूक सेविले की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता.

अमेरिका के राम और ब्रिटेन के सेलिसबरी ने अपने कौशल और अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया. उन्होंने पहले सेट के सातवें गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया, जबकि दूसरे सेट में दो ब्रेक प्वाइंट लेकर सीधे सेटों में जीत दर्ज की. उन्होंने सर्व पर केवल सात अंक गंवाये और अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को एक बार भी ब्रेक प्वाइंट लेने की स्थिति में नहीं पहुंचने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >