राफेल नडाल की अगुआई में स्पेन ने छठा डेविस कप खिताब जीता

मैड्रिडः राफेल नडाल ने अपने शानदार सत्र का अंत रविवार को यहां डेनिस शापालोव को हराकर कनाडा पर जीत से स्पेन को छठा डेविस कप खिताब दिलाकर किया. नडाल ने शापालोव को 6-3, 7-6 से हराकर स्पेन को 2-0 की विजयी बढ़त दिलायी. पहले एकल में रोबर्टो बतिस्ता आगुत ने फेलिक्स आगर एलियासिम को 7-6, […]

मैड्रिडः राफेल नडाल ने अपने शानदार सत्र का अंत रविवार को यहां डेनिस शापालोव को हराकर कनाडा पर जीत से स्पेन को छठा डेविस कप खिताब दिलाकर किया. नडाल ने शापालोव को 6-3, 7-6 से हराकर स्पेन को 2-0 की विजयी बढ़त दिलायी. पहले एकल में रोबर्टो बतिस्ता आगुत ने फेलिक्स आगर एलियासिम को 7-6, 6-3 से हराकर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई थी.
नडाल ने मैच के बाद कहा, साल का अंत इस तरह से करके मैं बेहद खुश हूं. नडाल ने 2019 में फ्रेंच और अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद साल का अंत दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >