बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ रहे फीफा क्‍वालीफायर में टीम के प्रदर्शन से दुखी हैं छेत्री

कोलकाता : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ रहे फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में टीम का प्रदर्शन साल्ट लेक स्टेडियम के जबर्दस्त माहौल के सामने कुछ नहीं था. आखिरी मिनटों पर आदिल खान के गोल ने भारत को अपने से निचली रैंकिंग वाली टीम से हारने से […]

कोलकाता : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ रहे फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में टीम का प्रदर्शन साल्ट लेक स्टेडियम के जबर्दस्त माहौल के सामने कुछ नहीं था.

आखिरी मिनटों पर आदिल खान के गोल ने भारत को अपने से निचली रैंकिंग वाली टीम से हारने से बचाया. भारत की जीत की आस लेकर आये दर्शकों को हालांकि इस प्रदर्शन से काफी निराशा हुई. छेत्री ने ट्वीट किया, हम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके जैसा साल्ट लेक स्टेडियम पर माहौल था.

ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर काफी निराशा है. उन्होंने कहा कि टीम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी और डिफेंस का प्रदर्शन भी लचर था. उन्होंने कहा, हमें कई मौके मिले लेकिन हम उन्हें भुना नहीं सके. हम प्रयास करते रहेंगे. भारत के तीन मैचों में दो अंक है जबकि बांग्लादेश के इतने ही मैचों में एक अंक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >