US Open 2019: मेदवेदेव को हराकर राफेल नडाल बने चैंपियन, जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

न्यूयॉर्क. दुनिया के नंबर दो और स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने यूएस ओपन के फाइनल में रूस के डैनिल मेदवेदेव की चुनौती ध्वस्त की. तकरीबन पांच घंटे चले 5 सेटों के मैराथन मुकाबले में नडाल ने वर्ल्ड नंबर-5 मेदवेदेव को हराकर चौथी बार यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया. अमेरिका ओपन टूर्नामेंट के […]

न्यूयॉर्क. दुनिया के नंबर दो और स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने यूएस ओपन के फाइनल में रूस के डैनिल मेदवेदेव की चुनौती ध्वस्त की. तकरीबन पांच घंटे चले 5 सेटों के मैराथन मुकाबले में नडाल ने वर्ल्ड नंबर-5 मेदवेदेव को हराकर चौथी बार यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया.
अमेरिका ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में नडाल ने 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से मेदवेदेव को मात दी. पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे 23 साल के मेदवेदेव का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा गया. यूएस ओपन का खिताब जीतकर नडाल भावुक नजर आए.
33 साल के नडाल ने 19वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल अपने नाम किया. नडाल अब अपने प्रतिद्वंद्वी 38 वर्षीय रोजर फेडरर से महज एक खिताब पीछे हैं. फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब के साथ शीर्ष पर हैं.

नडाल ने चौथी बार (2010, 2013, 2017, 2019) यूएस ओपन पर कब्जा किया है. इससे पहले उन्होंने 2017 में अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत हासिल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >