यूएस ओपन: सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स, 100वीं जीत के साथ रिकॉर्ड खिताब के करीब पहुंची

न्यूयॉर्क: सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन में 100वीं जीत दर्ज करते हुए सिर्फ 44 मिनट तक चले मुकाबले में वांग कियांग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. सेमीफाइनल में उनका सामना उक्रेन की एलिना स्वितोलिना से होगा. छह बार की अमेरिकी ओपन चैंपियन सेरेना ने चीन की 18वीं वरीयता प्राप्त वांग को 6-1, 6-0 […]

न्यूयॉर्क: सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन में 100वीं जीत दर्ज करते हुए सिर्फ 44 मिनट तक चले मुकाबले में वांग कियांग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. सेमीफाइनल में उनका सामना उक्रेन की एलिना स्वितोलिना से होगा. छह बार की अमेरिकी ओपन चैंपियन सेरेना ने चीन की 18वीं वरीयता प्राप्त वांग को 6-1, 6-0 से मात दी.

रिकॉर्ड ग्रैंडस्लेम जीत पर सेरेना की नजर

जीत के बाद सेरेना ने कहा कि यह अद्भुत है. मैने जब पहली बार अमेरिकी ओपन खेला, तब मैं 16 साल की थी. मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं 100 मैच खेलूंगी और यहां तक पहुंचूंगी. सेरेना की नजरें मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड पर है. उन्होंने 2017 आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है.

वीनस विलियस्म को मिली थी बड़ी हार

वहीं एक अन्य मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना ने ब्रिटेन की जोहाना कोंटा को 6-4, 6-4 से हराया. वह अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली उक्रेन की पहली खिलाड़ी हैं. उल्लेखनीय है कि इन्होंने वीनस विलियम्स और 2017 की उपविजेता मेडिसन कीस को भी इस बार हराया.

अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबला इनके बीच

अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कनाडा की बियांका आंद्रिस्कू का सामना बेल्जियम की 25वीं वरीयता प्राप्त एलिसे मर्टेंस से होगा. वहीं स्विटजरलैंड की 13वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच का सामना क्रोएशिया की 23वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >