स्‍टार स्‍पेनिश फुटबॉलर की कार दुर्घटना में मौत

नयी दिल्ली : पूर्व आर्सेनल और स्पेनिश अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जोस एंटोनियो रेयेस की कार दुर्घटना में मौत हो गयी है. जोस का जन्‍म 1 सितंबर 1983 में हुआ था. जोस अपनी टीम के लेफ्ट विंगर रहे हैं. दुर्घटना कैसे हुई इसकी खबर अभी नहीं मिल पायी है. उन्‍होंने मात्र 16 साल की उम्र से फुटबॉल […]

नयी दिल्ली : पूर्व आर्सेनल और स्पेनिश अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जोस एंटोनियो रेयेस की कार दुर्घटना में मौत हो गयी है. जोस का जन्‍म 1 सितंबर 1983 में हुआ था. जोस अपनी टीम के लेफ्ट विंगर रहे हैं. दुर्घटना कैसे हुई इसकी खबर अभी नहीं मिल पायी है.

उन्‍होंने मात्र 16 साल की उम्र से फुटबॉल खेलना शुरू किया था. उसके बाद उन्‍होंने 1999 से लेकर 2000 तक स्‍पेन की अंडर 16, 2001-2002 तक अंडर 19 और 2002 से लेकर 2006 तक अंडर 21 टीम का हिस्‍सा रहे. उन्‍हें स्‍पेन की अंतरराष्‍ट्रीय टीम में सबसे पहले 2003 में मौका मिला. 2006 में उन्‍होंने स्‍पेन की ओर से खेलना छोड़ दिया. जोस 2006 फिफा वर्ल्‍ड कप भी हिस्‍सा लिया, लेकिन उन्‍हें केवल चार मैच खेलने का मौका लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >