झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता

रांची : रायपुर में चल रही नौवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने ऑल इंडिया साईं की टीम को 3-0 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. इससे पूर्व झारखंड की टीम ने अपने लीग मैच में गांगपुर ओड़िशा को 5-2 से, मणिपुर को 3-0 से, राजस्थान को […]

रांची : रायपुर में चल रही नौवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने ऑल इंडिया साईं की टीम को 3-0 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. इससे पूर्व झारखंड की टीम ने अपने लीग मैच में गांगपुर ओड़िशा को 5-2 से, मणिपुर को 3-0 से, राजस्थान को 5-0 से पराजित करते क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था.

क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. सेमीफाइनल में झारखंड की टीम उत्तर प्रदेश की टीम से 2-1 से पराजित हो गयी. इसके बाद तीसरे स्थान के लिए ऑल इंडिया साईं के टीम के साथ मैच हुआ, जिसमें झारखंड की टीम विजयी रही.

झारखंड पुरुष टीम को वर्षों बाद मिलने वाला यह पदक है. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम के सदस्यों के लौटने पर संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा.

बधाई देने वालों में हॉकी झारखंड के सीइओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, जयंत केरकेट्टा, माइकल लाल, संजीव झा, सुरजीत झा, धर्मेंद्र सिंह, अशोक भगत, दशरथ महतो व संजय सिंह आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >