IPL 2019 : मुंबई के हाथों पिटने के बाद चेन्नई के कप्तान धौनी ने कही ये बात

चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चेपाक की धीमी पिच को भांपने में नाकाम रहने और गैर जिम्मेदाराना शाट खेलने के लिये अपने बल्लेबाजों की कड़ी आलोचना की. चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 131 रन ही बना सकी जिसे मुंबई ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया. […]

चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चेपाक की धीमी पिच को भांपने में नाकाम रहने और गैर जिम्मेदाराना शाट खेलने के लिये अपने बल्लेबाजों की कड़ी आलोचना की. चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 131 रन ही बना सकी जिसे मुंबई ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया.

धौनी ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा ,‘‘ अपने घर पर हमें हालात को अच्छे से भांपना चाहिये था. हम छह सात मैच यहां पहले ही खेल चुके हैं और यह घर में खेलने का फायदा होता है. हमें पता होना चाहिये था कि पिच कैसी होगी. इस पर गेंद आयेगी या नहीं. हमारी बल्लेबाजी बेहतर होनी चाहिये थी.’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो अच्छा खेल भी रहे हैं लेकिन कई बार ऐसे शाट खेलते हैं जो नहीं खेलने चाहिये. हमने इन अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा किया जिन्हें हालात का बेहतर आकलन करना चाहिये था. उम्मीद है कि अगले मैच में ऐसा ही करेंगे.’

धौनी ने कहा ,‘‘ गेंदबाजी में हम कई बार बदकिस्मत रहे क्योंकि कैच छूटे. हमें बल्लेबाजों को जगह देकर गेंदबाजी करनी चाहिये थी. जब स्कोर बड़ा नहीं था तो किफायती गेंदबाजी जरूरी थी.’ उन्होंने कहा कि पिछले छह में से चार मैच हारने के बावजूद चेन्नई फाइनल की दौड़ में है.

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे समय पर हारना सही नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि हम शीर्ष दो में रहे. अब हमारा सफर थोड़ा लंबा हो गया लेकिन खुशकिस्मती से हमारे पास दूसरा मौका है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >