IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब में अभी भी है सुधार की गुंजाइश

मोहाली : सनराइजर्स हैदराबाद को करीबी मुकाबले में हराने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उनकी टीम के प्रदर्शन में सुधार की काफी गुंजाइश है. जीत के लिये 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने एक विकेट पर 132 रन बना लिये थे लेकिन तीन विकेट […]

मोहाली : सनराइजर्स हैदराबाद को करीबी मुकाबले में हराने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उनकी टीम के प्रदर्शन में सुधार की काफी गुंजाइश है. जीत के लिये 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने एक विकेट पर 132 रन बना लिये थे लेकिन तीन विकेट लगातार गिरने से सनराइजर्स मैच में लौटे.

अश्विन ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह काफी करीबी हो गया था. हमने काफी करीबी मैच खेले लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि सुधार की गुंजाइश है.”

मुजीबुर रहमान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का यह स्पिनर नयी गेंद के साथ कमाल कर सकता है. उन्होंने कहा ,‘‘ मुजीब मोहाली के विकेट से वाकिफ है और उसे पता है कि किस लाइन और लैंग्थ से गेंद डालनी है. उसने अच्छी गेंदबाजी की. उसने नयी गेंद संभाली और अफगानिस्तान के लिये भी वह गेंदबाजी की शुरूआत करता आया है.”

सनराइजर्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश है , खासकर ओस को देखते हुए यह अच्छा प्रदर्शन रहा. उन्होंने कहा ,‘‘ ओस के रहते गेंदबाजों ने जो प्रदर्शन किया, मैं उससे खुश हूं. यार्कर और धीमी गेंद डालनी मुश्किल था लेकिन हमने अपनी रणनीति पर बखूबी अमल किया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >