बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर, चीन की चेन युफेई टॉप पर

नयी दिल्ली : बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल नये सत्र की पहली तिमाही में महिला एकल में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर है. हैदराबाद की 28 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर की कमाई में इस साल अब तक 36,825 डालर जोड़े हैं. उन्होंने इंडोनेशियाई मास्टर्स का खिताब जीता जबकि वह मलेशियाई मास्टर्स […]

नयी दिल्ली : बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल नये सत्र की पहली तिमाही में महिला एकल में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर है. हैदराबाद की 28 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर की कमाई में इस साल अब तक 36,825 डालर जोड़े हैं. उन्होंने इंडोनेशियाई मास्टर्स का खिताब जीता जबकि वह मलेशियाई मास्टर्स के सेमीफाइनल और आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी.

मौजूदा आल इंग्लैंड चैंपियन चीन की चेन युफेई (86,325 डालर) महिला एकल में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी है. चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग 36,100 डालर के साथ तीसरे स्थान पर है. ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू 350,000 डालर इनामी इंडिया ओपन का खिताब और 24,500 डालर की इनामी राशि जीतकर अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगी. पुरूष एकल में केंटो मोमोता ने अपने करियर की कमाई में 94,550 डालर जोड़े. उनके बाद डेनमार्क विक्टर एक्सेलसन (44,150 डालर) का नंबर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >