‘मांकड़िंग विवाद’ पर बोले रहाणे मैच रेफरी करेंगे तय, जानें क्या है ‘मांकड़िंग’

जयपुर : राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन द्वारा आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस पर मैच रैफरी फैसला लेंगे.किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने सोमवार की रात के मैच में राजस्थान […]

जयपुर : राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन द्वारा आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस पर मैच रैफरी फैसला लेंगे.किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने सोमवार की रात के मैच में राजस्थान रायल्स के बटलर को मांकड़िंग करके बड़े विवाद को जन्म दे दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इस तरह आउट होने वाले बटलर पहले खिलाड़ी बने.रायल्स जीत की ओर रूख करने के बावजूद बटलर के आउट होने के बाद मैच 14 रन से हार गया.रहाणे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम विवादित मसलों पर टिप्पणी नहीं कर सकते.मैच रैफरी फैसला लेंगे.हम खेल भावना के साथ उसे स्वीकार करेंगे .’

रहाणे ने किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों की तारीफ की.उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी बल्लेबाजी अच्छी थी.हमने अच्छी शुरूआत करके साझेदारियां बनाई.बाद में चार ओवर में 39 रन चाहिये थे जो बन सकते थे लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर बहुत अच्छे डाले .’

किसे कहते हैं ‘मांकड़िंग’

आईपीएल में ‘मांकड़िंग’ पर नया विवाद शुरू हो गया है, तो आइए जानते हैं क्या है मांकड़िंग. मैच में दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगर गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकल आए तो उसे रन आउट करने को मांकड़िग कहते हैं. हालांकि मांकड़िंग को खेल भावना के खिलाफ माना जाता है और कल इसके कारण मैदान पर बटलर और अश्विन के बीच विवाद भी हुआ. अश्विन से कपिल देव ने दक्षिण अफ्रीका के पीटर कर्स्टन को 1992-93 की सीरीज के दौरान मांकड़िंग से आउट किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >