फुटबॉलर की मां का नाइजीरिया में अपहरण

वार्री (नाइजीरिया) : बोरडॉक्स और नाइजीरिया के फुटबॉल खिलाड़ी सैमुअल कालू की मां को अगवा कर लिया गया है और उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए फिरौती की मांग की गई है. दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया पुलिस ने सोमवार को यह खबर दी है. आबिया राज्य पुलिस के जन संपर्क अधिकारी गॉडफ्रे ओगबोना ने बताया, यह घटना 27 […]

वार्री (नाइजीरिया) : बोरडॉक्स और नाइजीरिया के फुटबॉल खिलाड़ी सैमुअल कालू की मां को अगवा कर लिया गया है और उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए फिरौती की मांग की गई है.

दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया पुलिस ने सोमवार को यह खबर दी है. आबिया राज्य पुलिस के जन संपर्क अधिकारी गॉडफ्रे ओगबोना ने बताया, यह घटना 27 फरवरी को हुई.

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि, उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चति करने की दिशा में जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >