ऑस्ट्रेलियाई ओपन : प्रजनेश सीधे सेटों में अमेरिका के टियाफो से हारे

मेलबर्न : प्रजनेश गुणेश्वरन का ग्रैंडस्लैम में पदार्पण निराशाजनक रहा और ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले ही दौर में वह सीधे सेटों में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो से हार गये. टियाफो ने गुणेश्वरन को 7-6, 6-3, 6-3 से हराया. अब वह दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से खेलेंगे. दुनिया के 39वें नंबर के […]

मेलबर्न : प्रजनेश गुणेश्वरन का ग्रैंडस्लैम में पदार्पण निराशाजनक रहा और ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले ही दौर में वह सीधे सेटों में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो से हार गये. टियाफो ने गुणेश्वरन को 7-6, 6-3, 6-3 से हराया.

अब वह दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से खेलेंगे. दुनिया के 39वें नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी ने 106वीं रैंकिंग वाले भारतीय क्वालीफायर को एक घंटा 52 मिनट तक चले मैच में मात दी.

इसे भी पढ़ें…

सानिया बोली – फिर से शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं

गुणेश्वरन ने पहले सेट में काफी कोशिश की और उसे टाइब्रेकरतक भी खिंचा. दोनों खिलाड़ियों ने 12वें गेम तक अपनी सर्विस कायम रखी. टाइब्रेकर में टियाफो ने 9-7 से जीत दर्ज की. इसके बाद दोनों सेटों में गुणेश्वरन वापसी नहीं कर सके. महिला वर्ग में अंकिता रैना और करमन कौर थांडी क्वालीफायर में क्रमश: दूसरे और पहले दौर में ही हार गई.

इसे भी पढ़ें…

सेरेना के जज्‍बे को सलाम, बेटी को गोद में लेकर कर रही हैं मैच प्रैक्टिस – तसवीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >