साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे

हैदराबाद : भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को यहां एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गये. साइना के पिता हरवीर सिंह ने कहा, साइना ने अदालत के नियमों के तहत सुबह 11.30 बजे शादी की. यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में […]

हैदराबाद : भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को यहां एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गये. साइना के पिता हरवीर सिंह ने कहा, साइना ने अदालत के नियमों के तहत सुबह 11.30 बजे शादी की.

यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई. उन्होंने बताया, शादी में साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की. हरवीर सिंह ने कहा, यह काफी सादा समारोह था और 16 दिसंबर को रिसेप्शन होगा. मेहमानो में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा भी मौजूद थे. साइना ने शादी की घोषणा करते हुए कश्यप के साथ ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी जोड़ी (बेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ). अभी शादी हुई.

इस तस्वीर में साइना ने कम मेकअप किया हुआ था और उन्होंने हल्के नीले रंग का लंहगा और आभूषण पहने थे. वहीं, कश्यप गुलाबी रंग के कुर्ते और सफेद पजामा पहने थे. साइना और कश्यप की मुलाकात पुलेला गोपीचंद अकादमी में हुई थी. साइना ने अक्तूबर में शादी के बारे में बताया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >