चीन ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट : क्वार्टर फाइलन में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत हारे

फुझोऊ : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये. सिंधु महिला एकल में स्थानीय खिलाड़ी ही बिंगजियाओ की चुनौती से पार नहीं पा सकीं. वहीं, श्रीकांत विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज […]

फुझोऊ : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये. सिंधु महिला एकल में स्थानीय खिलाड़ी ही बिंगजियाओ की चुनौती से पार नहीं पा सकीं. वहीं, श्रीकांत विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन से सीधे गेमों में हार गये.

इसे भी पढ़ें : चीन ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट : फ्रांस के लुकास कोरवी को पटखनी दे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज बिंगजियाओ ने शुक्रवार को यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को 17-21 21-17 15-21 से हराया. आठवीं वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी की सिंधु पर यह तीसरी जीत है. बिंगजियाओ ने इससे पहले सिंधु को जुलाई में इंडोनेशिया ओपन और अक्टूबर में फ्रांस ओपन में हराया था. इसके बाद पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीकांत के पास चेन के खेला कोई जवाब नहीं था. चेन ने उन्हें 35 मिनट चले मुकाबले में 21-14, 21-14 से शिकस्त दी.

सिंधु पहले गेम में 8-3 की बढ़त बनाने के बाद उसे बरकरार नहीं रख सकी. बिंगजियाओ ने स्कोर को 9-9 किया, जो बाद में 15-15 हो गया. इसके बाद उन्होंने सिंधु को ज्यादा मौके नहीं दिये और 21-17 से गेम अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में स्थिति पहले गेम के उलट रही, जहां बिंगजियाओ ने शुरुआत में 4-2 की बढ़त कायम की, लेकिन 2016 की चैंपियन सिंधु ने वापसी करते हुए बढ़त पहले 6-5 और फिर 11-7 करने में कामयाब रही. वह इस गेम को 21-17 से जीत कर मैच को तीसरे गेम में ले जाने में सफल रहीं.

निर्णायक गेम में बिंगजियाओ ने ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली. ब्रेक के बाद उन्होंने अपनी बढत को और मजबूत कर 15-8 कर लिया. सिंधु ने कुछ हद तक वापसी करते हुए सात अंक जुटाकर स्कोर लाइन को 15-16 किया, लेकिन वह लय को बरकरार नहीं रख सकी और बिंगजियाओ ने इस गेम को 21-15 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर पर काबिज श्रीकांत चीनी ताइपै के खिलाड़ी को चुनौती नहीं दे पाये. पहले गेम की शुरुआत में श्रीकांत ने दमदार खेल दिखाया और 10-8 की बढ़त बना ली, लेकिन ब्रेक के बाद चेन ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया. दूसरे गेम में श्रीकांत लय पाने के लिए जूझते नजर आये. वह एक समय चेन से 4-10 से पिछड़ रहे थे. ब्रेक के समय स्कोर चेन के पक्ष में 11-7 था. ब्रेक के बाद भी उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया. श्रीकांत ने दो मैच प्वाइंट जरूर बचाये, लेकिन यह वापसी के लिए नाकाफी था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >