फेडरर का रिकार्ड तोड़ सकते हैं जोकोविच : देल पोत्रो

न्यूयार्क : जुआन मार्तिन देल पोत्रो का मानना है कि नोवाक जोकोविच अपने कैरियर में रोजर फेडरर का 20 ग्रैंडस्लैम का रिकार्ड तोड़कर सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन सकते हैं. जोकोविच ने देल पोत्रो को 6 – 3, 7 – 6, 6 – 3 से हराकर तीसरा अमेरिकी ओपन और 14वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. देल […]


न्यूयार्क :
जुआन मार्तिन देल पोत्रो का मानना है कि नोवाक जोकोविच अपने कैरियर में रोजर फेडरर का 20 ग्रैंडस्लैम का रिकार्ड तोड़कर सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन सकते हैं. जोकोविच ने देल पोत्रो को 6 – 3, 7 – 6, 6 – 3 से हराकर तीसरा अमेरिकी ओपन और 14वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.

देल पोत्रो ने कहा ,‘ वह फेडरर का रिकार्ड तोड़ सकता है. उसके नाम 14 ग्रैंडस्लैम हो चुके हैं और इस साल उसने दो खिताब जीते. वह फिट है और उसके पास अच्छी टीम है . उम्मीद है कि वह, राफेल नडाल और फेडरर ग्रैंडस्लैम के लिए यूं ही एक दूसरे से भिड़ते रहेंगे. उन्हें इस तरह इतिहास रचते देखकर अच्छा लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >