साइना नेहवाल मलेशिया ओपन से बाहर

कुआलालंपुर : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारकर मलेशिया ओपन से बाहर हो गयीं. पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को कुआलालंपुर के उपनगरीय इलाके बुकित जलील में स्थित एक्जियाटा एरिना में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची ने 15-21, 13-21 से हरा दिया.पिछले […]

कुआलालंपुर : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारकर मलेशिया ओपन से बाहर हो गयीं.

पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को कुआलालंपुर के उपनगरीय इलाके बुकित जलील में स्थित एक्जियाटा एरिना में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची ने 15-21, 13-21 से हरा दिया.पिछले सात मुकाबलों में साइना लगातार छठी बार जापानी खिलाड़ी से हारी हैं. साइना ने 2014 में चाइना ओपन में पहली और आखिरी बार यामागुची को हराया था. यामागुची ने पहले गेम में शानदार शुरुआत करते हुए साइना पर 9-2 से बढ़त बना ली.

हालांकि साइना ने अंकों की खाई पाटते हुए मुकाबला 10-11 पर ला दिया , जापानी खिलाड़ी ने फिर से 18-11 की बढ़त बना ली और आखिरकार गेम अपने नाम कर लिया.दूसरे गेम में यामागुची ने एक बार फिर से 8-2 की बढ़त बना ली और आगे गेम जीतते हुए 7,00,000 डॉलर इनामी राशि वाले वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >