कोरिच से हारे फेडरर, नंबर एक रैंकिंग गंवाई

वेस्टफालेन (जर्मनी) : क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच ने रोजर फेडरर को उनके करियर के 99 वें खिताब से वंचित करते हुए रविवार को यहां 7-6 (8/6), 3-6, 6-2 की जीत के साथ एटीपी हाले ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. इस हार के साथ फेडरर ने एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी रफेल नडाल […]

वेस्टफालेन (जर्मनी) : क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच ने रोजर फेडरर को उनके करियर के 99 वें खिताब से वंचित करते हुए रविवार को यहां 7-6 (8/6), 3-6, 6-2 की जीत के साथ एटीपी हाले ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया.

इस हार के साथ फेडरर ने एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी रफेल नडाल को गंवा दिया. अब सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में नडाल दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में वापसी करेंगे.

इस हार के साथ फेडरर ने हाले में रिकार्ड 10 वां खिताब जीतने का मौका भी गंवा दिया. इसके साथ ही कोरिच ने ग्रास कोर्ट पर फेडरर के लगातार 20 जीत के अभियान को भी थाम दिया जो जून 2017 से जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >