गोल्फर टाइगर वुड्स का खेल देखने पहुंचे राफेल नडाल

अलबानी (बहामा) : टेनिस स्टार राफेल नडाल हीरो विश्व चैलेंज के अंतिम दिन महान गोल्फर टाइगर वुड्स को खेलते हुए देखने पहुंचे. नडाल बहामा में छुट्टियां मना रहे हैं, अलबानी गोल्फ कोर्स में वुड्स को देखने पहुंचे और पूरे 18 होल के दौरान उन्हें खेलते हुए देखा. IND vsSL : एंजेलो मैथ्यूज और कप्तान चांदीमल […]


अलबानी (बहामा) :
टेनिस स्टार राफेल नडाल हीरो विश्व चैलेंज के अंतिम दिन महान गोल्फर टाइगर वुड्स को खेलते हुए देखने पहुंचे.

नडाल बहामा में छुट्टियां मना रहे हैं, अलबानी गोल्फ कोर्स में वुड्स को देखने पहुंचे और पूरे 18 होल के दौरान उन्हें खेलते हुए देखा.

IND vsSL : एंजेलो मैथ्यूज और कप्तान चांदीमल ने पारी संभाली IND 536/7 decl SL 192/3

वुड्स पूरी तरह से फिट होकर फरवरी में दुबई डेजर्ट क्लासिक के बाद पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट खेल रहे हैं, वह संयुक्त रुप से नौंवे स्थान पर रहे.

चौदह मेजर खिताब हासिल कर चुके नडाल ने कहा, टाइगर की वापसी गोल्फ के लिए शानदार है. उम्मीद करता हूं कि वह वापसी में अच्छा प्रदर्शन करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >