US Open : नडाल ने डेल पोत्रो को हराया, फाइनल में एंडरसन से भिड़ंत

न्यूयार्क : स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी रफेल नडाल पुरुष एकल में युआन माटर्नि डेल पोत्रो को हराकर अपने तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब और 16वें ग्रैंडस्लैम से एक जीत की दूरी पर पहुंच गये हैं.न्यूयार्क में 2010 और 2013 में खिताब जीतने वाले 31 साल के नडाल ने डेल पोत्रो को सेमीफाइनल में 4-6, 6-0, 6-3, […]

न्यूयार्क : स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी रफेल नडाल पुरुष एकल में युआन माटर्नि डेल पोत्रो को हराकर अपने तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब और 16वें ग्रैंडस्लैम से एक जीत की दूरी पर पहुंच गये हैं.न्यूयार्क में 2010 और 2013 में खिताब जीतने वाले 31 साल के नडाल ने डेल पोत्रो को सेमीफाइनल में 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराया.

नडाल अब अपने करियर के 23वें और इस साल तीसरे ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेलेंगे. उन्होंने इस साल रिकार्ड 10वां फ्रेंच ओपन खिताब भी जीता. रविवार को होने वाले फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल का सामना 32वें नंबर के केविन एंडरसन से होगा जो 52 साल में ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं.

एंडरसन ने स्पेन के 12वें वरीय पाब्लो करेनो बुस्ता को 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है. रविवार को होने वाले फाइनल में अब नडाल को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जिन्होंने एंडरसन के खिलाफ अब तक अपने चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने हालांकि कहा कि वह अपने विरोधी को हल्के में नहीं ले रहे. क्वार्टर फाइनल में चार सेट में रोजर फेडरर को हराने वाले 2009 के चैंपियन डेल पोत्रो सेमीफाइनल के दौरान थके हुए लग रहे थे. उन्होंने पहले सेट जीता लेकिन इसके बाद थकान उन पर हावी होने लगी और नडाल की ताकत तथा फुर्ती का उनके पास कोई जवाब नहीं था. नडाल ने इस मैच में 45 विनर लगाए और 20 सहज गलतियां की जबकि डेल पोत्रो 23 ही विनर लगा पाए और उन्होंने 40 सहज गलतियां की.

शोर्ड मारिन को हॉकी टीम का कोच बनाये जाने पर विवाद, दिग्गजों ने नियुक्ति को समझ से परे बताया

इस बीच नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया तेकाउ ने अमेरिकी ओपन के पुरष युगल का खिताब जीता। इस 12वीं वरीय जोडी ने फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की स्पेन की 11वीं वरीय जोडी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर अपना पहला अमेरिकी ओपन खिताब जीता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >