FIFA World Cup: जर्मनी के गोलकीपर ओलिवर कान की भविष्यवाणी- फ्रांस ही बनेगा विश्व चैंपियन

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफ़ाइनल से पहले, जर्मनी के महान गोलकीपर ओलिवर कान ने फ्रांस को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार घोषित किया है. उनके अनुसार, टीम का संतुलित संयोजन, मजबूत बेंच स्ट्रेंथ और मैच जीतने की क्षमता उसे बाकी टीमों से आगे रखती है.

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले जर्मनी के महान गोलकीपर ओलिवर कान ने फ्रांस को खिताब जीतने का सबसे मजबूत दावेदार बताया है. उनके अनुसार फ्रांसीसी टीम के पास संतुलित संयोजन, मजबूत बेंच स्ट्रेंथ और अलग-अलग परिस्थितियों में मैच जीतने की क्षमता है, जो उसे बाकी दावेदारों से थोड़ा आगे खड़ा करती है.

फ्रांस का सामना पहले सेमीफाइनल में 15 जुलाई को डलास में स्पेन से होगा. विश्व कप के नॉकआउट चरण में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले 2006 विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था.

जी5 से बात करते हुए ओलिवर कान ने क्या कहा?

'जी5' से बातचीत में कान ने कहा, “अगर अब तक के प्रदर्शन के आधार पर किसी एक टीम को चुनना हो, तो मैं फ्रांस का नाम लूंगा. टीम में बेहतरीन संतुलन है, खिलाड़ियों की गहराई है और वे अलग-अलग तरीकों से मुकाबले जीत सकते हैं. हालांकि, सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के बीच अंतर बहुत कम है और इनमें से कोई भी विश्व कप जीत सकती है.”

कान ने स्पेन और फ्रांस के बीच होने वाले मुकाबले को टूर्नामेंट की सबसे दिलचस्प रणनीतिक भिड़ंत बताया. उनके मुताबिक स्पेन की ताकत गेंद पर नियंत्रण और लगातार आक्रमण है, जबकि फ्रांस तेज पलटवार के जरिए विरोधी टीम को नुकसान पहुंचाने में माहिर है.

मिडफील्ड की जंग तय कर सकती है मैच का नतीजा

उन्होंने कहा कि मुकाबले का नतीजा काफी हद तक मिडफील्ड की लड़ाई पर निर्भर करेगा. “सिर्फ दबाव बनाना काफी नहीं होगा. सही समय पर प्रेसिंग करना और विपक्षी टीम को मिडफील्ड से खेलने से रोकना बेहद अहम होगा. जो टीम इस क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखेगी, उसकी जीत की संभावना अधिक होगी.”

स्पेन को सलाह देते हुए कान ने कहा कि फ्रांस के मजबूत डिफेंस को तोड़ने के लिए धैर्य और सटीक पासिंग की जरूरत होगी. साथ ही स्पेन को अपने रक्षात्मक संतुलन का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि फ्रांस दुनिया की सबसे खतरनाक काउंटर-अटैकिंग टीमों में से एक है.

आधुनिक फुटबॉल में बदल चुकी है गोलकीपर की भूमिका

अपने गोलकीपिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कान ने आधुनिक फुटबॉल में गोलकीपर की बदलती भूमिका पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज का गोलकीपर सिर्फ शॉट रोकने वाला खिलाड़ी नहीं, बल्कि हमलों की शुरुआत करने वाला और टीम की संरचना को नियंत्रित करने वाला अहम हिस्सा भी है.

कान ने कहा, “आज के दौर में गोलकीपर पहले अटैकर और आखिरी डिफेंडर दोनों की भूमिका निभाता है. उसका एक सही फैसला या एक गलती पूरे मैच का रुख बदल सकती है. बड़ी टीमें दबाव की परिस्थितियों में भी अपने गेम प्लान पर कायम रहती हैं और भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सही फैसले लेती हैं.”

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: तय हुए सेमीफाइनल मुकाबले, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी टॉप-4 टीमें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >