शुभमन गिल के बयान के बाद ECB चीफ ने दिए संकेत, ODI ट्राई-सीरीज की हो सकती है वापसी

वनडे क्रिकेट में ट्राई-सीरीज की वापसी की राह खुलती नजर आ रही है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सीईओ रिचर्ड गोल्ड ने अगले 12 से 18 महीनों में कुछ वनडे ट्राई-सीरीज आयोजित करने के संकेत दिए हैं. इससे पहले शुभमन गिल ने भी ट्राई-सीरीज को फिर से शुरू कराने की मांग की थी.

Tri-Series Update: वनडे क्रिकेट को और रोमांचक बनाने के लिए ट्राई-सीरीज की वापसी की राह खुलती नजर आ रही है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सीईओ रिचर्ड गोल्ड ने संकेत दिए हैं कि अगले 12 से 18 महीनों में कुछ वनडे ट्राई-सीरीज आयोजित की जा सकती हैं. खास बात यह है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन टीमों वाली सीरीज दोबारा शुरू करने की वकालत कर चुके हैं.

12 से 18 मंथ के अंदर होंगे मुकाबले

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रिचर्ड गोल्ड ने बताया कि अगले 12 से 18 महीनों के क्रिकेट कैलेंडर में कुछ ट्राई-सीरीज पहले से निर्धारित हैं. उनके इस बयान ने वनडे क्रिकेट के पुराने और लोकप्रिय फॉर्मेट की वापसी की उम्मीद बढ़ा दी है. तीन टीमों वाली सीरीज में लीग मुकाबलों के बाद फाइनल खेला जाता है, जिससे हर मैच का महत्व बढ़ जाता है.

गिल ने भी की थी ट्राई-सीरीज की मांग

शुभमन गिल ने हाल ही में वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का करने के विचार पर असहमति जताते हुए ट्राई-सीरीज और चतुष्कोणीय टूर्नामेंट जैसे बहु-टीम फॉर्मेट को बढ़ावा देने की बात कही थी. गिल का मानना है कि 50 ओवर का क्रिकेट और खासकर वनडे वर्ल्ड कप अपनी अलग पहचान रखते हैं.

Also Read: बीच मैदान पर आखिर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने क्यों किया सिराज का बैट चेक, जानें क्या था पूरा मामला

आखिरी बड़ी ट्राई-सीरीज कब हुई थी?

भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2015 की शुरुआत में खेली गई ट्राई-सीरीज इस फॉर्मेट की आखिरी बड़ी सीरीज में से एक थी. इसके बाद इंटरनेशनल कैलेंडर में द्विपक्षीय सीरीज और ICC टूर्नामेंट्स का दबदबा बढ़ता गया. अब ECB के संकेत से माना जा रहा है कि तीन टीमों वाली सीरीज फिर से वनडे क्रिकेट का रोमांच बढ़ा सकती है.

Also Read: WTC टेबल में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया, भारत को क्वालिफाई करने के लिए जीतने होंगे 9 में से 8 मैच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >