CWG 2026: नीरज चोपड़ा के साथ रोहित-यशवीर ने भी किया कमाल, जेवलिन थ्रो के फाइनल में भारत की तिकड़ी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जेवलिन थ्रो से अच्छी खबर आई है. नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. तीनों खिलाड़ी पदक की दौड़ में शामिल हैं.

Common Wealth Games, Glasgow 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जेवलिन थ्रो से शानदार खबर आई है. स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. खास बात यह रही कि बेहद चुनौतीपूर्ण क्वालिफिकेशन राउंड में कोई भी खिलाड़ी ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर सका, लेकिन भारत के तीनों खिलाड़ी शीर्ष-12 में रहकर पदक की दौड़ में पहुंच गए.

79.61 मीटर का थ्रो किया

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो किया. वह क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहे. फाइनल में जगह पक्की होने के बाद नीरज ने अपना आखिरी प्रयास नहीं किया.

रोहित और यशवीर भी मेडल की दौड़ में

भारत के रोहित यादव ने 78.37 मीटर का थ्रो कर नौवां स्थान हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने 78.36 मीटर के साथ 10वें स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया. इस तरह भारत के तीनों जेवलिन थ्रोअर पदक की दौड़ में बने हुए हैं.

18 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि फाइनल के लिए शीर्ष-12 खिलाड़ियों का चयन होना था. ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84 मीटर निर्धारित किया गया था, लेकिन मौसम और परिस्थितियां इतनी कठिन रहीं कि कोई भी खिलाड़ी इस दूरी को पार नहीं कर सका. ऐसे में रैंकिंग के आधार पर खिलाड़ियों को फाइनल में जगह मिली.

31 जुलाई को फाइनल

नीरज चोपड़ा 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 86.47 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. हालांकि चोट के कारण वह 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे. अब एक बार फिर उनसे भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीद है.पुरुषों की जेवलिन थ्रो का फाइनल 31 जुलाई की रात को खेला जाएगा. पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

Also Read: CWG 26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, पदक विजेताओं को दी बधाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >