धोनी के घर से एक साथ कार में रांची की सड़कों पर बाहर निकले ऋषभ पंत, वायरल हुआ वीडियो

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले एमएस धोनी और ऋषभ पंत एक बार फिर रांची की सड़कों पर साथ नजर आए. धोनी खुद कार चलाते दिखे, जबकि पंत उनके साथ थे. फैंस इस वायरल वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

MS Dhoni and Rishabh Pant: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले एमएस धोनी और ऋषभ पंत एक बार फिर साथ नजर आए हैं. इस बार दोनों किसी नेट सेशन में नहीं, बल्कि रांची की सड़कों पर ड्राइव का आनंद लेते दिखे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी खुद कार चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ ऋषभ पंत बैठे हैं. एक अन्य वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पिछे कार की सीट पर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद है. माही के घर से साथ निकलते इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

जिम की तस्वीर भी हुई थी वायरल

हाल के दिनों में पंत रांची में धोनी के साथ श्रीलंका दौरे की तैयारियों में जुटे हैं. कुछ दिन पहले शाहबाज नदीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह धोनी और पंत के साथ जिम में ट्रेनिंग करते नजर आए थे. वहीं, एक अन्य वीडियो में जेएससीए स्टेडियम में धोनी, पंत को बल्लेबाजी से जुड़े अहम टिप्स देते दिखाई दिए थे.

15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच

भारत का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होगा. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में पंत से इस सीरीज में बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी.

जून में खेला था आखिरी टेस्ट

मैच ऋषभ पंत ने अपना पिछला टेस्ट जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेला था. उस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया था. अब श्रीलंका के खिलाफ भी उनसे मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है.

Also Read: बर्मिंघम का सुपरस्टार, गैलैक्टिको... रवि शास्त्री ने IPL स्टाइल में किया जूड बेलिंघम का स्वागत, वीडियो वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >