प्लेयर या मेंटर? CSK ने तय किया धोनी का फ्यूचर, जहीर खान के कोच बनते ही साफ हुआ मामला

CSK ने IPL 2027 के लिए जहीर खान को नया हेड कोच बनाया है. इस बीच एमएस धोनी की भूमिका पर भी तस्वीर साफ हो गई है. टीम मैनेजमेंट ने धोनी के रोल को लेकर खुलासा कर दिया है.

MS Dhoni CSK Future: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 के लिए अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को स्टीफन फ्लेमिंग की जगह टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जहीर खान के कोच बनते ही अब यह सवाल उठ रहा है कि CSK में महेंद्र सिंह धोनी का रोल क्या होगा.

CSK ने धोनी के रोल से भी पर्दा उठा दिया है. टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी खिलाड़ी के तौर ही IPL 2027 खेलेंगे. यह तो साफ हो गया है कि अभी आधिकारिक रूप से धोनी को मेंटर या कोच की जिम्मेदारी नहीं दी है.

जहीर खान को लाने में धोनी की अहम भूमिका

दिलचस्प बात यह है कि धोनी खुद भले ही आधिकारिक तौर पर कोचिंग भूमिका में नहीं हैं, लेकिन CSK के नए कोच के चयन में उनकी भूमिका काफी अहम रही.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लेमिंग के उत्तराधिकारी को चुनने की जिम्मेदारी धोनी को दी गई थी. उन्होंने अलग-अलग विकल्पों पर बात की और जहीर खान के नाम को आगे बढ़ाया. इसके बाद टीम मैनेजमेंट और मालिकों के साथ चर्चा के बाद जहीर की नियुक्ति पर मुहर लगी.

ये भी पढ़ें: CSK ने धोनी की हिस्सेदारी पर तोड़ी चुप्पी, 1 लाख से ज्यादा शेयरों के मालिक हैं माही; करोड़ों में है कीमत

IPL 2026 में नहीं खेले थे एक भी मैच

धोनी IPL 2026 में CSK के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े हुए थे, लेकिन वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके. रिपोर्ट के मुताबिक, वह चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर रहे. अब IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी फिर से CSK की प्लेइंग इलेवन में नजर आएंगे. हालांकि, यह तो साफ हो गया है धोनी बतौर खिलाड़ी ही अगला आईपीएल खेलेंगे.

जहीर के सामने होगी बड़ी जिम्मेदारी

जहीर खान के लिए CSK के साथ यह पहली बार होगा जब वह किसी IPL फ्रेंचाइजी के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के क्रिकेट ऑपरेशंस और मेंटरिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी मेंटर के तौर पर काम कर चुके हैं.

अब उनकी सबसे बड़ी चुनौती CSK को दोबारा मजबूत टीम के रूप में तैयार करना होगी. टीम IPL 2026 में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी थी और पहली बार अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही. ऐसे में IPL 2027 के लिए टीम में बदलाव, खिलाड़ियों की भूमिका तय करना और नए संयोजन तैयार करना जहीर की प्राथमिकताओं में शामिल होगा.

ये भी पढ़ें: CSK Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच का हुआ ऐलान, विदेशी कोच नहीं बल्कि इस भारतीय तेज गेंदबाज को मिली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >