फीफा वर्ल्ड कप: अज्जेदीन औनाही के डबल धमाके से मोरक्को क्वार्टर फाइनल में, कनाडा को 3-0 से रौंदा

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. स्टार मिडफील्डर अज्जेदीन औनाही ने 50वें व 82वें और रहीमी ने 98वें मिनट में गोल दागकर टीम की जीत दिला दी.

Morocco Beat Canada: अज्जेदीन औनाही के दो गोल (50वें और 82वें मिनट) और अतिरिक्त समय में सौफियान रहीमी के गोल की बदौलत मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में कनाडा और मोरक्को के बीच पहले हाफ में कड़ी टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और कई मौके बनाए, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. पहले 45 मिनट के बाद स्कोर 0-0 से बराबरी पर था. उसके बाद मोरक्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल करके मुकाबले को जीत लिया.

ब्रेक के बाद औनाही ने दिलाई बढ़त

दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मोरक्को ने अपने इरादे साफ कर दिए. 50वें मिनट में स्टार मिडफील्डर अज्जेदीन औनाही ने बेहतरीन फिनिश के साथ गेंद को जाल में पहुंचाया और मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिला दी. इस गोल के बाद कनाडा पर वापसी का दबाव बढ़ गया.

दूसरे गोल ने खत्म की कनाडा की उम्मीदें

कनाडा ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन मोरक्को की रक्षापंक्ति मजबूती से डटी रही. फिर 82वें मिनट में औनाही ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए अपना दूसरा गोल दाग दिया. इस गोल ने स्कोर 2-0 कर दिया और कनाडा की वापसी की उम्मीदों को लगभग समाप्त कर दिया.

रहीमी ने अतिरिक्त समय में जीत पर लगाई मुहर

निर्धारित 90 मिनट के बाद मिले अतिरिक्त समय में मोरक्को ने कनाडा की बची-खुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया. 98वें मिनट में स्ट्राइकर सौफियान रहीमी ने शानदार गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया. इस गोल के साथ ही मोरक्को की जीत पूरी तरह सुनिश्चित हो गई और कनाडा के लिए वापसी की कोई संभावना नहीं बची.

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा मोरक्को

औनाही के डबल गोल की बदौलत मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली. मोरक्को ने पूरे मैच में संतुलित खेल दिखाया और अहम मौकों को गोल में बदलकर जीत अपने नाम की. वहीं कनाडा का विश्व कप अभियान राउंड ऑफ-16 में ही समाप्त हो गया.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: ‘खेलना चाहते हैं नेमार’, एंसेलोटी ने बताई ब्राजील स्टार की मन की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >