IPL 2026 के फाइनल में शामिल होंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी? प्रधानमंत्री से मांगी इजाजत

ICC सूत्रों के मुताबिक तय प्रोटोकॉल के तहत सभी सदस्य बोर्डों को बैठक के लिए निमंत्रण भेज दिया गया है. अब क्रिकेट जगत को इस बात का इंतजार है कि पीसीबी प्रमुख भारत आते हैं या डिजिटल माध्यम से बैठक में हिस्सा लेते हैं.

मृणाल कुमार पांडे

Mohsin Naqvi: आईपीएल 2026 रोमांच के बीच क्रिकेट जगत की एक बड़ी गतिविधि अहमदाबाद में होने जा रही है. मई के अंतिम सप्ताह में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की अहम बैठकों का आयोजन किया जाएगा. इन बैठकों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के संभावित भारत दौरे को लेकर हो रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारत आने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से अनुमति मांगी है. ICC की ओर से मिले आधिकारिक निमंत्रण को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भेज दिया है. अब अंतिम फैसला शहबाज शरीफ की मंजूरी पर निर्भर करेगा कि नकवी भारत आएंगे या फिर वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होंगे.

अहमदाबाद में होंगी ICC की महत्वपूर्ण बैठकें

ICC की मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) की बैठक 21 मई को वर्चुअल तरीके से आयोजित की जाएगी. इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में बोर्ड की बैठकें होगी. खास बात यह है कि इसी दौरान 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है.

इन बैठकों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे वर्ल्ड कप और भविष्य के आईसीसीस टूर्नामेंट्स जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. यह बैठकें ICC की वार्षिक बैठकों का हिस्सा हैं. पहले इनका आयोजन कतर के दोहा में प्रस्तावित था, लेकिन पश्चिम एशिया के मौजूदा हालातों को देखते हुए इन्हें भारत में आयोजित करने का फैसला लिया गया.

PCB की भागीदारी पर नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पीसीबी की भागीदारी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. आमतौर पर ऐसी बैठकों में बोर्ड प्रमुख खुद शामिल होते हैं, लेकिन इस बार सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मोहसिन नकवी भारत यात्रा की मंजूरी हासिल कर पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, फातिमा सना संभालेंगी कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >