Mohammed Siraj: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन सिराज ने विदेश में अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए. उन्होंने दिनेश चंडीमल को आउट करके यह खास मुकाम हासिल किया.
चंडीमल का विकेट बना खास
सिराज ने चंडीमल को पवेलियन भेजते ही विदेश में 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए. वह 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले सिराज अब भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अहम हिस्से बन चुके हैं.
47 टेस्ट में 141 विकेट
सिराज अब तक 47 टेस्ट मैचों में 141 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. विदेश में उनका प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा है. उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 100 विकेट लिए हैं. भारत में खेले 19 टेस्ट में उनके नाम 36 विकेट हैं, जबकि एक न्यूट्रल वेन्यू (टीम का घरेलू मैदान नहीं होता) टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं.
इसे भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान-बांग्लादेश से हार... 2026 में ऑस्ट्रेलिया के साथ ये क्या हो रहा है?
विदेश में ही आए सभी 5-विकेट हॉल
सिराज की एक और खास बात यह है कि उनके टेस्ट करियर के सभी 5-विकेट हॉल विदेशी जमीन पर ही आए हैं. उन्होंने इंग्लैंड में दो बार पारी में 5 विकेट लिए हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में भी एक-एक बार यह कारनामा किया है.
12 भारतीय गेंदबाजों के क्लब में शामिल
क्रिकइंफो के मुताबिक, सिराज विदेश में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले 12वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. खास बात यह है कि इस सूची में सिर्फ जसप्रीत बुमराह का विदेश में गेंदबाजी औसत 30 से कम है. बुमराह का विदेशी टेस्ट में औसत करीब 20 का है. सिराज ने भी 30 से कम की औसत के साथ 100 विकेट पूरे कर अपनी अलग पहचान बना ली है. यह उपलब्धि बताती है कि विदेशी पिचों पर सिराज भारत के लिए कितने भरोसेमंद गेंदबाज बन चुके हैं.
इसे भी पढ़े- WCL 2026: 3 अक्टूबर से शुरू होगा दिग्गजों का टूर्नामेंट, डिविलियर्स-युवराज समेत ये स्टार्स खेलेंगे
