Mohammad Yousuf on PCB: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है. तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है. कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ है. पीसीबी के इस फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने सवाल उठाए हैं.
मोहम्मद यूसुफ ने PCB के फैसले पर उठाए सवाल
मोहम्मद यूसुफ ने X पर लिखा कि
खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बीच दौरे से वापस बुलाने का फैसला केवल प्रदर्शन से जुड़ा हुआ नहीं लगता. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय से चले आ रहे 'आंतरिक विवाद, मतभेद और विवादों' का जिक्र किया. यूसुफ ने कहा कि 1992 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट में इस तरह की उथल-पुथल कई बार देखने को मिली है. उनके मुताबिक इससे टीम की स्थिरता प्रभावित हुई और क्रिकेट से ध्यान भटका.
'बोर्डरूम नहीं, मैदान पर ध्यान दे पाकिस्तान'
यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट को साफ संदेश दिया कि
अब ध्यान बोर्डरूम की बजाय मैदान पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मजबूत प्रदर्शन और लगातार सकारात्मक नतीजे ही आलोचना और विवादों को शांत कर सकते हैं. उनके मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट की साख और फैंस का भरोसा वापस पाने का सबसे बेहतर रास्ता जीत और अच्छा प्रदर्शन है. यूसुफ ने कहा कि सफलता ही शोर को शांत करने का सबसे प्रभावी तरीका है.
इसे भी पढ़े- MS Dhoni defamation case: ‘धोनी का बयान कोर्ट की निगरानी में हो’, ₹100 करोड़ केस में रिटायर्ड IPS ने रखी मांग
2-0 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी से हार मिली थी. इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी टीम 194 रन से हार गई. दो मैचों में लगातार हार के बाद इंग्लैंड ने तीन टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. अब 9 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है.
मोहम्मद रिजवान समेत 7 खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर
पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी टीम से हटा दिया गया है.
इसे भी पढ़े- Team India BCCI Meeting: Team India पर BCCI की बड़ी बैठक कल, फिटनेस और World Cup 2027 का बनेगा रोडमैप
5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं. वहीं साइम अयूब और अब्दुल्ला फजल को भी टीम में जगह मिली है। दोनों के पास मिलाकर केवल 10 मैचों का अनुभव है. अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं.
