'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें वैभव की नहीं, बल्कि भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की ज्यादा चिंता है. जानिए क्या है पूरी वजह.

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भले ही इंग्लैंड दौरे पर अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन उनकी प्रतिभा ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने 15 वर्षीय बल्लेबाज को लेकर एक बयान दिया है.

मैनचेस्टर में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव अभी तक आईपीएल 2026 जैसी धमाकेदार बल्लेबाजी नहीं दिखा सके हैं. हालांकि, मोईन अली का मानना है कि युवा बल्लेबाज के पास असाधारण प्रतिभा है और फिलहाल उनके खेल को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.

वैभव की नहीं मुझे मिडिल ऑर्डर की ज्यादा चिंता

बेयर बिफोर विकेट पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मोईन अली ने कहा, "अगर वह अगले दो, तीन या पांच मैचों में रन नहीं बनाते हैं, तो यह एक मुद्दा बन सकता है. लेकिन मुझे अब भी लगता है कि वह बेहद शानदार खिलाड़ी हैं. जिस तरह वह बल्लेबाजी करने जाते हैं, उसे मैं कमजोरी नहीं मानता. मैंने उन्हें उन्हीं गेंदों पर छक्के लगाते देखा है. मुझे उनकी चिंता नहीं है, बल्कि मिडिल ऑर्डर की ज्यादा चिंता है."

इंग्लैंड ने बनाया है खास प्लान

इसी पॉडकास्ट में इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद ने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी टीम की रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई ने युवा बल्लेबाज की कमजोरियों पर काम किया है और उसी के अनुसार योजनाएं बनाई हैं.

रशीद ने कहा, "उन्होंने अभी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है. लोग उन्हें आईपीएल में जरूर देख चुके हैं. हमने भी देखा है कि उन्हें कहां परेशानी होती है और एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हम उसी योजना को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वैभव को स्वाभाविक खेल खेलने की पूरी आजादी दी है, लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों और खराब फॉर्म का सामना करना पड़ेगा.

तीसरे टी20 में भी नहीं चली थी बल्लेबाजी

नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जो रन के लिहाज से टीम की सबसे बड़ी टी20 हार थी. वैभव ने उस मैच में सिर्फ 5 गेंदों पर 13 रन बनाए थे. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा, लेकिन वह टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके. अब ब्रिस्टल में होने वाले चौथे टी20 में एक बार फिर सभी की निगाहें युवा बल्लेबाज पर होंगी, जिनसे भारतीय टीम और प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ब्रिस्टल में अक्षर पटेल रचेंगे इतिहास, धोनी को पीछे छोड़ते हुए हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >