मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टी20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 1500 से अधिक रन बनाकर टिम डेविड का रिकॉर्ड तोड़ा है.

ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने रविवार को एक उपलब्धि हासिल कर ली है. मार्श एक कैलेंडर ईयर में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. मार्श ने यह उपलब्धि द हंड्रेड के दौरान सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलते हुए हासिल की.

मार्श ने टिम डेविड को छोड़ा पीछे

हेडिंग्ले में वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले में मार्श ने 34 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी के साथ 2026 में उनके टी20 रनों का आंकड़ा 1502 रन पहुंच गया. उन्होंने यह रन 35 मैचों में बनाए हैं. मार्श ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड टिम डेविड के नाम था, जिन्होंने 2022 में 73 मैचों में 1461 रन बनाए थे.

मार्श ने एक ही साल में कई टीमों के लिए किया कमाल

मार्श के लिए 2026 का साल बेहद व्यस्त और शानदार रहा है. उन्होंने इस साल पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए बिग बैश लीग, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल, ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल और सनराइजर्स लीड्स के लिए द हंड्रेड में हिस्सा लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 230 रन बनाए. वहीं आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से 13 मैचों में उनके बल्ले से 563 रन निकले. बिग बैश लीग में भी मार्श ने आठ मैचों में 335 रन बनाए. इसके बाद द हंड्रेड में भी उनका बल्ला लगातार चल रहा है. मौजूदा सीजन में सात मैचों में 374 रन बनाकर वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

ये भी पढ़ें: 17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में बहाया पसीना... 2 साल बाद सरफराज खान ने ऐसे किया टीम इंडिया में कमबैक

मिचेल मार्श का 2026 में प्रदर्शन

टीमटूर्नामेंटमैचरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट100/504/6
ऑस्ट्रेलियाटी20 इंटरनेशनल723064*38.33166.660/328/12
लखनऊ सुपर जायंट्सइंडियन प्रीमियर लीग1356311143.30163.181/351/36
पर्थ स्कॉर्चर्सबिग बैश लीग833510241.87139.581/130/18
सनराइजर्स लीड्सद हंड्रेड73747653.42173.140/431/27
कुल35150211144.17159.922/11140/93

द हंड्रेड में भी रिकॉर्ड के करीब

मार्श सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़कर रुकने वाले नहीं हैं. द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब उनकी पहुंच में है. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स लीड्स के लिए वह अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं. अगर टूर्नामेंट के बचे मुकाबलों में वह 51 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं, तो वह द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जेम्स विंस के नाम है. उन्होंने 2024 में सदर्न ब्रेव के लिए 10 मैचों में 424 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सूची में अब मार्श सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. उनके बाद टिम डेविड, ट्रेविस हेड, आरोन फिंच और डी'आर्सी शॉर्ट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

खिलाड़ीटीम/टीमेंमैचरनसर्वोच्च स्कोर100/50साल
मिचेल मार्शऑस्ट्रेलिया, लखनऊ सुपर जायंट्स, पर्थ स्कॉर्चर्स, सनराइजर्स लीड्स3515021112/112026
टिम डेविडऑस्ट्रेलिया, होबार्ट हरिकेंस, लंकाशायर, मुल्तान सुल्तांस, मुंबई इंडियंस, सदर्न ब्रेव, सेंट लूसिया किंग्स731461710/52022
ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया, सनराइजर्स हैदराबाद, वॉशिंगटन फ्रीडम3914421021/132024
आरोन फिंचऑस्ट्रेलिया, किंग्स इलेवन पंजाब, मेलबर्न रेनेगेड्स, सरे3913501723/62018
डी'आर्सी शॉर्टऑस्ट्रेलिया, होबार्ट हरिकेंस, राजस्थान रॉयल्स381346122*1/102018
डेविड हसीऑस्ट्रेलिया, कोलकाता नाइट राइडर्स, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स, नॉटिंघमशायर, विक्टोरिया49127581*0/72010

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6... टोबी एल्बर्ट ने कूटे 86 रन, 232 की स्ट्राइक रेट से जड़े 8 छक्के


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >