Mike Tyson vs Jake Paul Fight: 4 साल बाद माइक टायसन रिंग में, जेक पॉल ने जीता करोड़ों का मुकाबला

Mike Tyson vs Jake Paul: 58 साल के प्रोफेशनल मुक्केबाज माइक टायसन एक बार फिर रिंग में उतरे. जेक पॉल ने यह मुकाबला जीत लिया है. यूट्यूबर जेक पॉल से मुकाबला करने के लिए टायसन को 169 करोड़ का भुगतान किया जा रहा है.

Mike Tyson vs Jake Paul: मुक्केबाज माइक टायसन 4 साल के लंबे समय के बाद रिंग में उतर गए हैं. साल 2005 में माइक टायसन ने केविन मेकब्राइड से हारने के बाद प्रोफेशनल मुक्केबाजी से संन्यास ले लिया था. टायसन ने 2020 में रॉय जोंस जूनियर के खिलाफ आखिरी फाइट लड़ी थी. लेकिन यूट्यूबर जेक पॉल से मुकाबले के लिए माइक एक बार फिर रिंग में उतरे. टेक्सास के एटी एंड टी स्टेडियम में 58 साल के टायसन 27 साल के जेक पॉल का मुकाबला हुआ. यह मुकाबला नेटफ्लिक्स पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मुकाबला जीतने के बाद जेक को 4 अरब 26 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि माइक को 1 अरब 68 लाख रुपए मिलेंगे.

माइक ने इस फाइट को ‘ए वार’ कहकर अपने ट्विटर एकाउंट पर तैयारी का एक वीडियो शेयर किया. मुकाबले से पहले माइक ने जेक पॉल को थप्पड़ जड़ दिया था. पॉल ने टायसन को उकसाने की कोशिश की और अपना चेहरा टायसन के नजदीक ले गए थे. मामला बिगड़ता उससे पहले ही मौजूद साथियों ने स्थिति को संभाल लिया और दोनों को अलग कर दिया. इस मुकाबले के लिए घोषणा काफी पहले से कर दी गई थी और तब से माइक इसके लिए तैयारी में जुटे हुए थे. 

यह फाइट भारतीय समयानुसार 9.30 बजे शुरू हुई. मुकाबले के दौरान माइक टायसन पर उम्र का असर रहा. पॉल ने पूरी फाइट के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा. टायसन 5वें राउंड के बाद ही हांफने लगे थे. 2-2 मिनट का यह मुकाबला 8 राउंड तक चला. मैच के बाद जजों ने जेक पॉल को विजेता घोषित किया. एक जज ने 80-72 का स्कोर दिया जबकि दो अन्य जजों ने 79-73 का स्कोर दिया. मैच के बाद जेक ने माइक टायसन के सामने झुककर उनका सम्मान किया.

फाइट के बाद जेक पॉल ने कहा कि माइक बिलकुल वैसे ही हैं जैसा मैंने सोचा था. ऐसा करने वाले अब तक के सबसे महानतम लोगों में से एक हैं वह एक प्रतीक और किंवदंती हैं. मुझे डर था कि वह मुझे चोट पहुंचाएंगे क्योंकि मैं उनको चोट पहुँचाने की कोशिश कर रहा था.

वहीं माइक ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं. जेक एक अच्छा फाइटर है और अच्छी तरह से तैयार था. टायसन ने आगे कहा कि मैंने किसी को कुछ भी साबित नहीं किया. यह सिर्फ अपने लिए था. लड़ाई से पहले माइक ने अपने घुटने पर ब्रेस पहना था. जब इस बारें में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इसे एक बहाने के रूप में उपयोग नहीं कर सकता. माइक से पूछा गया कि क्या यह उनकी आखिरी फाइट थी, तो उन्होंने कहा कि नहीं मैं ऐसा बिल्कुल नहीं सोचता.

नेटफ्लिक्स पर इस मैच का प्रसारण होना था लेकिन सुबह खबर आई कि इसका सर्वर डाउन हो गया है. नाराज दर्शकों की तरफ से सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फाइट के लिए माइक को 20 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा और जेक पॉल को दोगुना यानी 40 मिलियन यूरो मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >