ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उनका बल्ला नहीं चला. वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें अपना शिकार बनाया.
2023 के बाद नहीं आया टेस्ट शतक
लाबुशेन के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक एशेज 2023 के दौरान आया था. इसके बाद से वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस मैच से पहले खेले गए 22 टेस्ट में उन्होंने करीब 26 की औसत से 941 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला.
बांग्लादेश सीरीज में भी नहीं चला बल्ला
बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी लाबुशेन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. पहले टेस्ट में उन्होंने 1 और 31 रन की पारियां खेली थीं. डार्विन में खेले गए उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी थी. अब मैके टेस्ट की पहली पारी में भी वह केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इसे भी पढ़े- BCCI Title Sponsored: BCCI को नहीं मिला नया टाइटल स्पॉन्सर, क्या 4.75 करोड़ की कीमत बनी सबसे बड़ी वजह?
इस साल भी औसत 25 से नीचे
2026 में अब तक लाबुशेन ने 5 टेस्ट पारियों में 24.20 की औसत से सिर्फ 121 रन बनाए हैं. खास बात यह है कि वह अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. पिछले साल भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने 15 पारियों में 20.84 की औसत से 271 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे.
इसे भी पढ़े- Karn Sharma Retirement: अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा ने लिया क्रिकेट से संन्यास, IPL में 4 बार रह चुके हैं चैंपियन
कभी टेस्ट क्रिकेट में था दबदबा
लाबुशेन ने 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था और शुरुआती वर्षों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई. एशेज 2025 तक वह 43 टेस्ट में करीब 53 की औसत से 3,789 रन बना चुके थे. लेकिन इसके बाद उनकी बल्लेबाजी औसत में लगातार गिरावट देखने को मिली. अब तक के करीब छह साल लंबे टेस्ट करियर में लाबुशेन ने 65 मैचों की 117 पारियों में 43.79 की औसत से 4,730 रन बनाए हैं. उनके नाम 11 शतक और 25 अर्धशतक हैं. वह दो दोहरे शतक भी लगा चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 215 रन है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. ऐसे में अब टीम और फैंस दोनों को उम्मीद होगी कि यह स्टार बल्लेबाज जल्द ही अपनी पुरानी लय में लौटे.
