स्टोइनिस ने द हंड्रेड में दिखाई अपनी सिक्स हिटिंग की ताकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मार्कस स्टोइनिस ने द हंड्रेड 2026 में 98 मीटर का शानदार छक्का लगाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत साउदर्न ब्रेव ने बर्मिंघम फीनिक्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की.

Marcus Stoinis : मार्कस स्टोइनिस अपनी ताकतवर बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्कों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. इन दिनों वह द हंड्रेड 2026 में साउदर्न ब्रेव की ओर से खेल रहे हैं. बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ मुकाबले में स्टोइनिस ने ऐसा छक्का जड़ा, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. उनका यह शॉट इतना लंबा था कि गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर जा पहुंची. सोशल मीडिया पर इस छक्के की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस इसे टूर्नामेंट के सबसे बड़े छक्कों में से एक बता रहे हैं.

जड़ा 98 मीटर का मॉन्स्टर सिक्स

साउदर्न ब्रेव की पारी की 60वीं गेंद पर स्कॉट करी ने लेंथ बॉल फेंकी. स्टोइनिस ने पूरे आत्मविश्वास के साथ लॉन्ग-ऑन के ऊपर जोरदार शॉट खेला. गेंद लगभग 98 मीटर दूर जाकर स्टेडियम के बाहर गिरी. कमेंटेटर्स भी इस छक्के को देखकर हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस स्टोइनिस की ताकत और उनकी सिक्स हिटिंग क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बल्ले और गेंद दोनों से बने जीत के नायक

स्टोइनिस ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 26 गेंदों में 34 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें दो छक्के शामिल रहे. इसके बाद गेंदबाजी में 20 गेंदों में केवल 16 रन देकर 2 अहम विकेट भी अपने नाम किए.

साउदर्न ब्रेव ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदर्न ब्रेव ने 100 गेंदों में 128/8 का स्कोर बनाया. जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स की टीम 116/9 तक ही पहुंच सकी. साउदर्न ब्रेव ने यह मुकाबला 12 रन से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. ल्यूक वुड ने 3 विकेट लिए, जबकि मार्कस स्टोइनिस के हरफनमौला प्रदर्शन ने टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई.

Also Read: LPL 2026: 6 गेंदों में नहीं बना सके विजय शंकर एक भी रन, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >