'लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं मानव सुथार', कप्तान गिल भी हुए स्टार स्पिनर के मुरीद

कप्तान शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लिए. गिल का मानना है कि सुथार लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं. जानिए पूरी खबर.

Shubman Gill on Manav Suthar: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार की जमकर तारीफ की. भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुथार ने मैच में कुल 10 विकेट झटके. उनके प्रदर्शन से प्रभावित गिल ने कहा कि यह ऑलराउंडर लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकता है.

भारत ने अपने 600वें टेस्ट को जीत के साथ यादगार बनाया. टीम इंडिया ने श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई. सुथार ने दूसरी पारी में 6/55 और पहली पारी में 4/76 का प्रदर्शन किया.

'लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं सुथार'

मैच के बाद गिल ने मानव सुथार के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, "वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. वह काफी प्रतिभाशाली नजर आते हैं और ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं." 24 वर्षीय सुथार ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उनकी 10 विकेट की मैच-फिगर भारत की श्रीलंका में किसी एक गेंदबाज द्वारा हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन में शामिल हो गई.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: श्रीलंका को 165 रन से हराकर भी टॉप-4 से बाहर भारत, जानें टीम इंडिया का हाल

600वें टेस्ट की जीत से गिल बेहद खुश

शुभमन गिल ने भारत की 600वें टेस्ट में जीत को खास बताया. उन्होंने कहा कि टीम के लिए अपने देश के 600वें टेस्ट को जीतना बेहद विशेष और संतोषजनक है. गिल ने कहा कि मैच के दौरान मौसम को लेकर भी थोड़ी चिंता थी, लेकिन टीम ने दबाव की स्थिति में शानदार प्रतिक्रिया दी. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 284 रन पर सिमट गया था.

दूसरी पारी में जल्दी विकेट गंवाने पर दी सफाई

भारत की दूसरी पारी 193 रन पर खत्म हुई, जिसके बाद श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला. टीम इंडिया के कप्तान ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान आक्रामक रवैया अपनाने की वजह भी बताई. गिल के मुताबिक, भारत करीब 400 रन की बढ़त हासिल करना चाहता था ताकि श्रीलंका को आखिरी पारी में पर्याप्त ओवरों का सामना करना पड़े. इसी कोशिश में टीम ने कुछ शुरुआती विकेट गंवा दिए. हालांकि, उनके मुताबिक भारत तब भी मजबूत स्थिति में था.

ये भी पढ़ें: भारत के 600 टेस्ट मैचों का सफर: 94 साल, 187 जीत...ऐसे बदली टीम इंडिया की तस्वीर

पडिक्कल की भी गिल ने की तारीफ

गिल ने प्लेयर ऑफ द मैच देवदत्त पडिक्कल की भी जमकर तारीफ की. पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 44 रन बनाकर भारत की बढ़त को मजबूत करने में अहम योगदान दिया. गिल ने कहा कि पडिक्कल को शतक बनाते देखना शानदार था, लेकिन शतक पूरा करने के बाद भी जिस तरह उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और विपक्षी टीम पर दबाव बनाया, वह देखने लायक था.

WTC फाइनल में पहुंचना है 'अंतिम लक्ष्य'

भारतीय कप्तान ने साफ किया कि टीम का अंतिम लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाना है. उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होता और 600वें टेस्ट में मिली यह जीत टीम के लिए बेहद खास है. भारत ने इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की जीत में पडिक्कल के 167 रन और सुथार के 10 विकेट सबसे अहम रहे. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दूसरी पारी में 10 ओवर में 2/16 की शानदार गेंदबाजी की, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला.

ये भी पढ़ें: अजान अवैस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट गंवाने वाले पहले पाकिस्तानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >