'बेबी डॉल' कैप्शन के साथ दिखी मिस्ट्री वुमन, ललित मोदी की पोस्ट ने इंटरनेट पर लगाई आग; यूजर ने फेंका दिल

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर गायिका कनिका कपूर और लॉरेन शॉर्ट के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर 'बेबी डॉल' कैप्शन लिखा है. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वो इंस्टाग्राम की एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं. ललित मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वह मशहूर गायिका कनिका कपूर और लॉरेन शॉर्ट के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ "बेबी डॉल (Baby Doll)" लिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

तस्वीरों में तीनों ग्रीस के प्रसिद्ध रोका रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं. पोस्ट में ललित मोदी ने लॉरेन शॉर्ट, कनिका कपूर और रेस्टोरेंट के आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया है. हालांकि, उन्होंने कैप्शन में लॉरेन शॉर्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दिल रिएक्ट कर रहे हैं. ऐसे में इस पोस्ट को लेकर लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं.

हाल ही में मिली है कानूनी राहत

ललित मोदी को 21 जुलाई को बड़ी कानूनी राहत मिली थी. SAFEMA अपीलीय ट्रिब्यूनल ने 2009 आईपीएल के साउथ अफ्रीका में आयोजन से जुड़े विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकांश निष्कर्षों और उन पर लगाए गए दंड को खारिज कर दिया. इस फैसले के बाद ललित मोदी ने कहा कि वह पिछले 16 वर्षों से जो कहते आ रहे थे, आखिरकार वही सच साबित हुआ.

भारत लौटने का भी किया ऐलान

कानूनी राहत मिलने के बाद ललित मोदी ने भारत लौटने की योजना का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे. मोदी ने बताया कि उनकी बेटी अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने वाली है और उसके बाद वह भारत आने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब वह इस लंबे कानूनी अध्याय को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं.

फिलहाल, उनकी "Baby Doll" वाली इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, पोस्ट में लॉरेन शॉर्ट के साथ उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए इस पोस्ट को लेकर सामने आ रही चर्चाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल फिर बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 स्थान की छलांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >