श्रीलंका दौरे से पहले फैमिली संग रिलैक्स मूड में दिखे केएल राहुल, सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की तस्वीरे

भारतीय क्रिकेट स्टार केएल राहुल इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास पल साझा किए हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Kl Rahul Vacation : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. श्रीलंका दौरे से पहले राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा- 'Summering'.

क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे

शेयर की गई तस्वीरों में केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. एक फोटो में राहुल किसी रेस्टोरेंट में परिवार के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद लेते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वह चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाते नजर आए. इसके अलावा उन्होंने अपनी एक सोलो फोटो भी साझा की है, जिसमें वह खुले मैदान में टहलते हुए सुकून भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं.

फैंस कर रहें पसंद

सोशल मीडिया पर राहुल की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस भी उनके सादगी भरे अंदाज और फैमिली टाइम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच राहुल का यह छोटा ब्रेक उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तरोताजा करने में मदद करेगा.

श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे अगला मैच

वेकेशन खत्म होने के बाद केएल राहुल जल्द ही भारतीय टीम से जुड़ेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में बल्लेबाजी क्रम के अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी. फैंस की नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि शानदार वेकेशन के बाद राहुल मैदान पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.

केएल राहुल (Batting Career)

प्रारूपमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट50s100s
टेस्ट68119415319936.4352.082012
ODI9890341211249.4591.09208
T20I7268226511037.75139.13222
IPL159150581515246.15139.15456

Also Read: 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया तैयार, शमी-भुवनेश्वर की वापसी पर जताया भरोसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >