बुमराह को थोड़ा राहत दें, वे लंबे समय तक नंबर 1 गेंदबाज रहे हैं : कीरोन पोलार्ड

Jasprit Bumrah : सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को खेले गए मैच में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्हें बहुत रन लुटाए, जिसकी वजह से उन्हें बहुत ट्रोल किया जा रहा है. बुमराह को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला.

Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह के इस प्रदर्शन पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज का भी कभी-कभी दिन खराब हो सकता है या उनका कोई सीजन अच्छा नहीं जा सकता. उन्होंने भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने की अपील की. बुमराह ने आईपीएल में अपना तीसरा सबसे महंगा गेंदबाजी स्पेल डाला.

गलतियां किसी से भी हो सकती है

जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को सनराइजर्स के खिलाफ चार ओवर में 54 रन लुटाए,लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. हैदराबाद ने यह मैच छह विकेट से जीता.मुंबई इंडियंस ने रेयान रिकेल्टन के नाबाद 123 रन की मदद से पांच विकेट पर 243 रन बनाए लेकिन सनराइजर्स ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत हासिल की. जब संवाददाताओं ने बुमराह की मौजूदा आईपीएल में गेंदबाजी पर सवाल किए तो पोलार्ड ने कहा, जब कोई क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है, तो हम हर उस पहलू पर गौर करते हैं कि वह अच्छा क्यों नहीं कर रहा है और जसप्रीत बुमराह के मामले में भी कोई फर्क नहीं है.उन्होंने कहा, उन्होंने वर्षों से ऐसा किया है. एक इंसान होने के नाते आपको भी गलतियां करने, दिन खराब होने, सत्र खराब होने या कुछ महीने खराब जाने का हक है. मुझे बस लगता है कि हमें कभी-कभी उन अच्छी चीजों को याद रखना चाहिए जो उन्होंने की हैं.

बुमराह को थोड़ी राहत देने की जरूरत

पोलार्ड ने कहा कि बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन वह लंबे समय से मुंबई इंडियंस और भारत के लिए नंबर एक गेंदबाज रहे हैं. मुझे बस लगता है कि कभी-कभी हम क्रिकेटरों को थोड़ी राहत दे सकते हैं क्योंकि हमारी बदकिस्मती है कि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं इसलिए जब हम खराब प्रदर्शन करते हैं तो उसे हमेशा अधिक उछाला जाता है.पोलार्ड ने कहा कि इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने से उन्हें लंबे समय में फायदा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें : RCB vs GT: भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड के सामने होगी गिल, सुदर्शन और बटलर की चुनौती, दर्शकों की मौज

आईपीएल 2026 का प्लेऑफ कौन खेलेगा, क्या खत्म हो चुका है मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर का जादू?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-दुष्कर्म पीड़िताओं को प्रेग्नेंसी समाप्त करने का अधिकार 20 हफ्ते के बाद भी मिले, एम्स का क्यूरेटिव पिटीशन खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >