कगिसो रबाडा की हैमस्ट्रिंग में चोट, क्या ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक हो पाएंगे फिट?

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. यह चोट उनके ट्रेनिंग और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह पैदा करती है.

Kagiso Rabada: दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. सर्दियों के ट्रेनिंग कैंप के दौरान लगी इस चोट ने उनके ट्रेनिंग कार्यक्रम को प्रभावित किया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रबाडा की आगे और जांच होगी. फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह इस सीजन के मुकाबलों के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं.

अभी नामीबिया दौरे से बाहर हैं रबाडा

दक्षिण अफ्रीका का नया इंटरनेशनल सीजन अगले हफ्ते नामीबिया दौरे से शुरू होने जा रहा है. टीम वहां टी20 ट्राई सीरीज खेलेगी, जिसमें जिम्बाब्वे भी शामिल है. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले होंगे. रबाडा को इस दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. इसका कारण चोट नहीं, बल्कि व्यस्त सीजन को देखते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट था.

इसे भी पढ़े- तस्कीन की टक्कर से हेजलवुड का छूटा कैच, कमिंस ने अगले ही ओवर में लिया बदला

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले फिट होना जरूरी

रबाडा के लिए असली चिंता सितंबर से शुरू होने वाला घरेलू सीजन है. दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और फिर तीन टेस्ट मैच खेलने हैं. इसके बाद बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज होनी है. ऐसे में टीम को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज की फिटनेस की काफी जरूरत होगी.


कैगिसो रबाडा (एक्स)

2025 में भी चोट ने रोका था रास्ता

रबाडा को इससे पहले 2025 के आखिर में पसली की परेशानी हुई थी, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कुछ मुकाबलों से बाहर रहे थे. हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने वह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी. रबाडा ने आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2025 में रावलपिंडी में खेला था.

इसे भी पढ़े- बाएं हाथ के स्पिन से निपटने के लिए गिल की खास तैयारी, प्रैक्टिस में दिखा आक्रामक अंदाज

साउथ अफ्रीका ए टीम को भी झटका

दक्षिण अफ्रीका ए टीम के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी भी चोट के कारण पहले अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उन्हें लोअर बैक में ऐंठन की समस्या है. मुथुसामी पहले भी दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और आने वाले समय में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >