इतिहास रच दिया बॉस! छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर को 7 विकेट से रौंदा, बना JT20 का पहला ‘किंग

JT20 Cricket League Winner: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग (JT20) के पहले संस्करण के खिताबी मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स ने जीत दर्ज की है.

JT20 Cricket League Winner: झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग (JT20) के पहले संस्करण का खिताबी मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज फाइनल मैच में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर पहला JT20 खिताब अपने नाम कर लिया.

जमशेदपुर स्टीलर्स ने बोर्ड पर टांगे 180 रन

खिताबी मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. जमशेदपुर के लिए हर्ष राणा ने सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 26 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

छोटानागपुर रॉयल्स ने 7 विकेट से जीता फाइनल मुकाबला

181 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स ने कभी भी दबाव को अपने पास फटकने नहीं दिया. कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए जमशेदपुर के गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया. कुशाग्र ने महज 39 गेंदों पर नाबाद 78 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर रॉयल्स ने 17.2 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 184 रन बना लिए और बेहद आसानी से ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

किसे क्या मिला

पुरस्कार का नाम विजेता खिलाड़ी विशेष प्रदर्शन / आंकड़े
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटविराट सिंहऑलराउंड प्रदर्शन
ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)विराट सिंह395 रन (साथ ही सर्वाधिक चौके)
पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)प्रतीक रंजन17 विकेट
प्लेयर ऑफ द फाइनलकुमार कुशाग्र78* रन (प्लेयर ऑफ द मैच & बेस्ट बैटर)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजनप्रत्युष कुमार12 विकेट
सर्वाधिक छक्केउत्कर्ष सिंह
कैच ऑफ द टूर्नामेंटरॉबिन मिंज
फाइटर ऑफ द मैच (फाइनल)हर्ष राणा64 रन (26 गेंद)
बेस्ट बॉलर (फाइनल)अमन कुमार सिंह2 विकेट

इसे भी पढ़े- झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >