जो रूट बस 13 रन दूर, सचिन के इस खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी

Joe Root: जो रूट 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. जानें क्या है यह खास रिकॉर्ड.

Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में रूट 37 रन बनाकर नाबाद हैं. अब उनकी नजर सिर्फ अर्धशतक पूरा करने पर नहीं, बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी करने पर है.

13 रन और बनाते ही सचिन की बराबरी

जो रूट अगर अपनी मौजूदा पारी में 13 रन और जोड़ लेते हैं, तो उनका स्कोर 50 रन हो जाएगा. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में अपना 68वां अर्धशतक पूरा कर लेंगे. 68 अर्धशतक पूरे होते ही रूट इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे. यानी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दोनों दिग्गज संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे.

इसे भी पढ़े- हार्दिक पंड्या MI में रहेंगे या जाएंगे? इस एक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस, फैंस भी कन्फ्यूज

सचिन ने 200 टेस्ट में बनाए थे 68 अर्धशतक

सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार टेस्ट करियर में 200 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 329 पारियों में 15,921 रन बनाए. सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक हैं. उनका 51 शतकों का रिकॉर्ड आज भी बेहद खास है, लेकिन अर्धशतकों के इस आंकड़े को अब जो रूट चुनौती दे रहे हैं.


जो रूट, एक्स

टेस्ट में सर्वाधिक फिफ्टी (Fifties)

क्रमखिलाड़ी (Player)फिफ्टी (Fifties)
1सचिन तेंदुलकर 68
2जो रूट 67
3शिवनारायण चंद्रपॉल 66

रूट के नाम पहले ही 41 टेस्ट शतक

जो रूट ने साल 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद से वह इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. करीब 14 साल के करियर में रूट ने 167 टेस्ट मैचों की 305 पारियों में 41 शतक और 67 अर्धशतक लगाए हैं.


जो रूट, एक्स

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं रूट

रूट की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता रही है. वह लगातार रन बनाते रहे हैं और इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अब उनकी पहुंच में हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा पारी में अगर रूट 13 रन और बना लेते हैं, तो वह सचिन के 68 अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. ऐसे में रूट की इस पारी पर सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं.

इसे भी पढ़े- ICC की ताजा रैंकिंग जारी, बुमराह नंबर-1; विराट कोहली वनडे में तीसरे स्थान पर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >