झारखंड के कुशाग्र को दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने का मिला इनाम, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाएंगे धमाल

झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडिया A टीम में जगह मिली है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए चुना गया है.

Kumar Kushagra India A Team: भारतीय क्रिकेट में झारखंड के एक और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दस्तक दे दी है. दलीप ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले कुमार कुशाग्र को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए घोषित इंडिया ए टीम में उन्हें शामिल किया है. कुशाग्र को मल्टी-डे और वनडे, दोनों टीमों में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है.

दलीप ट्रॉफी में शतक और अब India A का टिकट

कुमार कुशाग्र इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का हिस्सा हैं. साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली. दूसरी पारी में भी कुशाग्र 34 रन बनाकर नाबाद हैं. इससे पहले नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ उन्होंने 55 रन बनाए थे. लगातार मिल रहे मौकों को भुनाने के बाद अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टीम में जगह मिली है.

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दोनों फॉर्मेट में मौका

पुडुचेरी में होने वाली इस सीरीज में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो चार दिवसीय मुकाबले और तीन वनडे खेले जाएंगे. कुशाग्र को दोनों फॉर्मेट की टीम में शामिल किया गया है. मल्टी-डे टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जबकि वनडे टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. ऐसे में कुशाग्र के पास खुद को लंबे फॉर्मेट और सफेद गेंद, दोनों में साबित करने का बड़ा मौका होगा.

ये भी पढ़ें: Kumar Kushagra Celebration: दलीप ट्रॉफी फाइनल में कुशाग्र का शतक, खास अंदाज में मनाया सेंचुरी का जश्न; VIDEO वायरल

ईशान किशन के बाद झारखंड के एक और विकेटकीपर पर नजर

झारखंड ने भारतीय क्रिकेट को कई बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज दिए हैं. ईशान किशन के बाद अब कुमार कुशाग्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. कुशाग्र का इंडिया ए में चयन ऐसे समय हुआ है, जब वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी बल्लेबाजी का प्रभाव दिखा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ प्रदर्शन उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंचने की दिशा में अहम पड़ाव साबित हो सकता है.

35 फर्स्ट क्लास मैच में 5 शतक

21 वर्षीय कुमार कुशाग्र ने अब तक 35 प्रथम श्रेणी मैचों में 5 शतकों की मदद से 2190 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 266 रन है. लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है. श्रीलंका दौरे पर भी वह इंडिया ए का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने 36 रन की पारी खेलने के साथ विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

7.2 करोड़ रुपये में IPL टीम का हिस्सा बने थे

कुशाग्र की प्रतिभा पर IPL फ्रेंचाइजी की नजर भी पहले से रही है. IPL 2024 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. बाद में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने. अब देखना होगा कि कुशाग्र ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते है. अगर वो मौका भुनाने में कामयाब रहे तो जल्दी ही टीम इंडिया में भी शामिल हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: India A vs Australia A: हार्दिक पंड्या लौटे, रजत पाटीदार को भी मौका; ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ ऐसी है इंडिया-A टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >