Jemimah Rodrigues injury: जेमिमा रोड्रिग्स Asian Games 2026 से बाहर, प्रतिका रावल को मिली टीम इंडिया में जगह

Jemimah Rodrigues injury: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका. जेमिमा रोड्रिग्स चोटिल, प्रतिका रावल को मिली जगह.

Jemimah Rodrigues injury: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज प्रतिका रावल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में खेले जा रहे 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के दौरान सदर्न ब्रेव की ओर से खेलते हुए दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम की जांच में उनकी चोट को हाई-ग्रेड हैमस्ट्रिंग टियर बताया गया. इसके बाद जेमिमा को एशिया कप और अब एशियन गेम्स, दोनों से बाहर होना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reddy Fitness Update: नीतीश कुमार रेड्डी ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अफगानिस्तान सीरीज में वापसी तय

प्रतिका रावल की एशियन गेम्स टीम में एंट्री

जेमिमा की जगह अब प्रतिका रावल भारतीय महिला टीम का हिस्सा होंगी. बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रतिका का नाम जापान जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर दिया गया है. प्रतिका के लिए यह मौका खास है.

जेमिमा की चोट के बाद उन्हें पहले एशिया कप टीम में जगह मिली थी और अब एशियन गेम्स में भी वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी टखने की चोट के कारण वह WPL 2026 से बाहर हुई थीं. बाद में उन्होंने रिहैब पूरा कर टीम में वापसी की. बीसीसीआई ने फरवरी 2026 में उनके पूरी तरह फिट होकर लौटने की पुष्टि की थी.

जेमिमाह की चोट ने बदला टीम इंडिया का समीकरण

जेमिमा भारतीय बल्लेबाजी क्रम की अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं. उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा नुकसान है. भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी पहले कह चुके हैं कि जेमिमा टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उनकी रिकवरी को प्राथमिकता दी जा रही है. एशिया कप के बाद एशियन गेम्स में भी उन्हें अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli one8 shoes: Pakistan की खिलाड़ियों के पैरों में दिखे Virat Kohli के one8 Shoes, जानें कितनी है कीमत

एशियन गेम्स में गोल्ड बचाने उतरेगी टीम इंडिया

भारत एशियन गेम्स में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा. 2023 में हांग्जो में हुए एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता था. इस बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक जापान के आइची-नागोया में होगी. भारत सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने ग्रुप मुकाबले खेलेगा और 18 सितंबर को मेजबान जापान से भिड़ेगा.

भारत की 15 सदस्यीय टीम

जेमिमा रोड्रिग्स की जगह प्रतिका रावल के आने के बाद भारत की टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमली, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदिनी शर्मा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: India vs Bangladesh Women: सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से, फाइनल के लिए होगी कड़ी टक्कर

भारत का पहला मुकाबला कब?

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इसके बाद 20 सितंबर को सेमीफाइनल और 22 सितंबर को ब्रॉन्ज मेडल मैच या फाइनल खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >