VIDEO: जसप्रीत बुमराह के सामने बेबस दिखे 'बॉस बेबी', महज चार गेंदों में वैभव को कर दिया खामोश

अफगानिस्तान के खिलाफ तैयारी कर रही टीम इंडिया के नेट सेशन में जसप्रीत बुमराह और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. बुमराह की घातक गेंदों का सामना वैभव सूर्यवंशी ने कैसे किया?

Jasprit Bumrah vs Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के नेट सेशन में शुक्रवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर क्रिकेट फैन का ध्यान खींच लिया. अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी कर रही टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने थे. बुमराह की कुछ ऐसी गेंद डाली कि वैभव सूर्यवंशी के पास उसका कोई जवाब नहीं था. उसके बाद देखते ही देखते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

बुमराह की इन चार गेंदों ने किया परेशान

नेट्स में जसप्रीत बुमराह ने वैभव के सामने लगातार चार गेंदें डालीं. पहली गेंद गुड लेंथ पर पड़कर बाहर की तरफ निकली और वैभव बल्ला लगाने के बावजूद गेंद को छू नहीं सके. अगली गेंद पर भी बुमराह ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से युवा बल्लेबाज को परेशान किया.

तीसरी गेंद पर बुमराह ने अपनी पसंदीदा गेंद यॉर्कर डाली. गेंद सीधे वैभव के पैरों के पास पहुंची और उन्होंने किसी तरह बल्ला नीचे लाकर उसे रोकने की कोशिश की. चौथी गेंद थोड़ी शॉर्ट ऑफ लेंथ थी, जिसमें अतिरिक्त उछाल आया और गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे निकल गई. महज चार गेंदों के इस छोटे से मुकाबले में बुमराह ने दिखा दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्लेबाज को हर गेंद पर कितनी तेजी से फैसला लेना पड़ता है.

फिर वैभव ने भी दिखाया अपना अंदाज

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

हालांकि वैभव सूर्यवंशी ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो कुछ गेंदों से दबाव में आ जाएं. बुमराह की शुरुआती चार गेंदों पर परेशान होने के बाद अगली गेंद पर उन्होंने तुरंत पलटवार किया. बुमराह ने जब गेंद थोड़ी फुल रखी तो वैभव ने फ्रंट फुट पर आकर कवर के ऊपर से शानदार शॉट खेल दिया. गेंद बाउंड्री के पार पहुंची और इस शॉट ने बता दिया कि मुश्किल गेंदबाज के सामने कुछ गेंदें खराब जाने के बावजूद वैभव अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज को नहीं छोड़ते.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए यश ठाकुर की टीम इंडिया में एंट्री, हर्षित राणा की जगह मिला मौका

बुमराह ही नहीं, इन गेंदबाजों ने भी दी चुनौती

नेट सेशन में वैभव को सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने ही परेशान नहीं किया. दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल से लौटे यश ठाकुर ने भी अपनी सटीक लाइन और लेंथ से युवा बल्लेबाज को चुनौती दी. वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सीम मूवमेंट से वैभव को कई बार बीट किया. नेट सेशन के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने इस युवा बल्लेबाज को लगातार अलग-अलग तरह की गेंदों के सामने परखा.

फील्डिंग में भी हुई वैभव की परीक्षा

अभ्यास सत्र में वैभव की सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, फील्डिंग भी चर्चा में रही. कैचिंग ड्रिल के दौरान युवा बल्लेबाज से कुछ कैच छूटे. इससे साफ है कि टीम इंडिया के साथ यह अभ्यास सत्र वैभव के लिए सिर्फ बल्लेबाजी का मौका नहीं, बल्कि खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के माहौल में ढालने का भी अनुभव है.

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के इस अभ्यास सत्र में बुमराह और वैभव की यह छोटी-सी भिड़ंत भले ही मैच का हिस्सा नहीं थी, लेकिन दोनों पीढ़ियों के क्रिकेटरों के बीच का यह मुकाबला देखने लायक जरूर रहा.

ये भी पढ़ें: Lala Amarnath Birthday: स्वतंत्र भारत के पहले टेस्ट कप्तान थे अमरनाथ, पहला शतक जड़ते ही महिलाओं ने फेंक दिए थे मंगलसूत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >