जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले BCCI ने दी दोनों टेस्ट खेलने की मंजूरी

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी आई है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें दोनों टेस्ट खेलने की मंजूरी मिल गई है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिए बेहद अहम है, जिसमें भारत को अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी.

Jasprit Bumrah Fit : भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो गए हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बेंगलुरु ने उन्हें दोनों टेस्ट खेलने की मंजूरी दे दी है.

इंग्लैंड दौड़े पर हुए थे चोटिल

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी इम्पैक्ट इंजरी के कारण तीसरे वनडे में नहीं खेल पाए थे. इसी वजह से उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन टीम में चुना गया था. अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उनका चयन पक्का हो गया है.

बुमराह पूरी तरह फिट

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा होंगे. उनकी वापसी ऐसे समय हुई है जब भारतीय टीम पहले से कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है. हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग), नितीश कुमार रेड्डी (क्वाड्रिसेप्स) और आकाश दीप (पीठ की चोट) अभी भी बाहर हैं. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका मिला है.

WTC के लिए अहम है यह सीरीज

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के लिए यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से बेहद अहम है. टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी नौ टेस्ट में से कम से कम सात जीतने होंगे. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतना भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

WTC रैंकिंग

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉडिडक्शनअंकप्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00
3न्यूजीलैंड641105272.22
4बांग्लादेश421102858.33
5भारत944105248.15
6श्रीलंका411202041.67
7इंग्लैंड13481143824.36
8वेस्टइंडीज1127223022.73
9पाकिस्तान5140846.67

15 अगस्त से पहला टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. बुमराह की वापसी से भारतीय तेज आक्रमण को मजबूती मिली है और टीम इस अहम दौरे की शुरुआत जीत के साथ करने की उम्मीद करेगी.

Also Read: कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत का डबल सेलिब्रेशन, पुरुष और महिला टीमों ने जीता गोल्ड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >