टीम सेलेक्टर्स पर भड़के जेसन रॉय, कहा-मुझे टीम से बाहर करने का तरीका सही नहीं था

Jason Roy : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जेसन रॉय ने सेलेक्टर्स और इसीबी के खिलाफ कड़ा बयान दिया है. प्रसिद्ध क्रिकेट पॉडकास्ट द ग्रेट क्रिकेटर को दिए गए इंटरव्यू में जेसन रॉय ने बताया कि उन्हें टीम से निकालने के दौरान सेलेक्टर्स का रवैया उनके प्रति बेहद खराब था.

Jason Roy : इंग्लैंड को 2019 का विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान टीम सेलेक्टर्स पर अपना गुस्सा निकाला है. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर आप सालों तक अपने देश के लिए जी-जान लगा देते है. ऐसे में बस आप सिर्फ इतनी उम्मीद करते हैं कि अगर आपको ड्रॉप भी किया जा रहा है, तो कम से कम सामने बैठकर साफ शब्दों में बात की जाए. मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. मुझे जिस तरह टीम से बाहर किया गया, वह तरीका बिल्कुल गलत था. रॉय ने यह भी कहा कि अगर बोर्ड और सेलेक्टर्स खिलाड़ियों के साथ वफादार नहीं रह सकते, तो खिलाड़ियों को भी अपने करियर और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं.

2023 विश्वकप से शुरू हुआ विवाद

जेसन रॉय और सेलेक्टर्स के बीच विवाद की कहानी 2023 विश्वकप से जुड़ी हुई है. रॉय को भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए शुरूआती टीम में चुन लिया गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अचानक उन्हें ड्रॉप करके युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को टीम में शामिल कर लिया गया. इसके बाद रॉय ने एसीबी का नेशनल कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया था. तब से उनके और बोर्ड के बीच दूरियां बढ़ गयी.

फ्रैंचाइजी क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान

अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए जेसन रॉय ने यह साफ बयान दिया कि वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं और रन बनाने के भूखे हैं. उन्होंने यह भी माना कि वह अब इंग्लैंड के लिए खेलने की उम्मीद छोड़ चुके है. उनका पूरा ध्यान अब आईपीएल, एसए 20 और मेजर क्रिकेट लीग जैसी दुनिया भर की T-20 लीग्स पर है.

-स्वयं ऋषि-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >