विंबलडन को मिला नया विजेता, फाइनल में जानिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता खिताब

Jannik Sinner won Wimbledon 2025 Final: विंबलडन 2025 के फाइनल में इटली के जानिक सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराकर अपना पहला सेंटर कोर्ट का खिताब जीता. फाइनल में सिनर ने स्पेनिश सनसनी को 4-6, 6-4, 6-4 और 6-4 से मात दी.

Jannik Sinner won Wimbledon 2025 Final: रविवार को विंबलडन 2025 फाइनल में जानिक सिनर ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी और स्पेनिश सनसनी कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) को चार सेटों में हराकर अपने करियर का पहला विंबलडन खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ ही 23 वर्षीय सिनर ने फ्रेंच ओपन फाइनल में मिली हार का भी बदला लिया. सिनर ने अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया. यह मैच बेहद हाई क्लास और रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें हर शॉट में क्लास और इंटेंसिटी दिखी. यह सिनर का पहला विंबलडन फाइनल था और अब वह इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम को जीतने वाले पहले इटालियन खिलाड़ी बन गए हैं. 

पहला सेट अल्काराज ने 4-6 से जीता. स्पेनिश खिलाड़ी ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए ड्रॉप शॉट्स और भारी स्पिन से सिनर को दबाव में डाला. लेकिन सिनर ने संयम बनाए रखा और लगातार तीन सेट जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की. विंबलडन में अपने पहले तीन मुकाबलों में सिनर ने सिर्फ 17 गेम ही गंवाए थे. हालांकि, चौथे राउंड में उन्हें ग्रिगोर दिमित्रोव के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा, लेकिन दिमित्रोव के चोटिल होकर बाहर होने से सिनर आगे बढ़ गए. बाद में उन्होंने बेन शेल्टन और नोवाक जोकोविच को  6-3, 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

सिनर ने ऑल इंग्लैंड क्लब में ऐसे मैच में अपनी छाप छोड़ी जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. हालांकि बीच-बीच में चूक भी हुई. अल्काराज ने सेंटर कोर्ट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 24 मैच की जीत के साथ उतरे थे. उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार 20 मैच जीते थे जिसमें 2023 और 2024 के फाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ जीत भी शामिल है. विंबलडन में पिछली बार अल्काराज को हराने वाले खिलाड़ी सिनर हैं जिन्होंने 2022 में चौथे दौर में उन्हें शिकस्त दी थी.

इस जीत से सिनर ने 22 वर्षीय अल्काराज के लगातार खिताब जीतने के सिलसिले को तोड़ दिया. इस जीत के साथ सिनर ने अल्काराज की 24 मैचों की जीत की लय को भी तोड़ दिया. हालांकि, इस फाइनल के साथ ही अल्काराज का फाइनल्स में परफेक्ट 5-0 का रिकॉर्ड टूट गया और उनके नाम अब 5 जीत और 1 हार दर्ज हो गई है. अल्काराज ने सिनर के खिलाफ पिछले पांच मुकाबले जीते थे, जिसमें हालिया जीत आठ जून को रोलां गैरां में लगभग साढ़े पांच घंटे तक चली पांच सेटों की भिड़ंत में आई थी. सिनर ने उस मैच में दो सेट की बढ़त बना ली थी लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके. अब सिनर दूसरी रैंकिंग पर काबिज स्पेनिश खिलाड़ी अल्काराज से कुल ग्रैंडस्लैम खिताब से एक कदम दूर हैं. 

‘कोई बैजबॉल नहीं, केवल घमंड है’, हैरी ब्रूक को संगकारा ने सुनाई खरी-खोटी

IND vs ENG: इंग्लैंड की दूसरी पारी में 7 बैटर हुए बोल्ड, सुंदर ने चटकाए 4 विकेट

Watch: आंद्रे रसेल की पत्नी ने किया अनोखा वर्कआउट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >