जैनिक सिनर ने जीता इटालियन ओपन का खिताब, 24 की उम्र में जोकोविच की बराबरी की; पूरा किया गोल्डन मास्टर्स

जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन के फाइनल में कैस्पर रुड को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही वह 1976 के बाद रोम में यह टूर्नामेंट जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Jannik Sinner: इटली के स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर ने रविवार को इटालियन ओपन 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी सिनर ने फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ वह 1976 में एड्रियानो पनाट्टा के बाद रोम में ट्रॉफी जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए. करीब 50 साल बाद इटली के किसी खिलाड़ी ने इटालियन ओपन का खिताब जीता है.

शुरुआत में रुड ने बढ़ाया दबाव

फाइनल मुकाबले में कैस्पर रुड ने दमदार शुरुआत की और शुरुआती गेमों में सिनर पर दबाव बनाने की कोशिश की. मैच के दौरान सिनर की पहली सर्विस में भी कुछ गलतियां देखने को मिलीं और वह अपनी लय तलाशते नजर आए. हालांकि पहले सेट में 4-4 की बराबरी के बाद उन्होंने शानदार वापसी की. इसके बाद सिनर ने अपने खेल पर नियंत्रण बनाते हुए पहला सेट 6-4 से जीत लिया.

दूसरे सेट में सिनर का शानदार प्रदर्शन

दूसरे सेट में भी मुकाबला रोमांचक रहा. रुड ने लंबे सेट के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन सिनर ने संयम नहीं खोया और लगातार बेहतर खेल दिखाते हुए दूसरा सेट भी 6-4 से जीत लिया. यह मुकाबला एक घंटा 44 मिनट तक चला. जिसमें सिनर ने जीत हासिल की.

सिनर ने की जोकोविच की बराबरी

इस जीत के साथ सिनर ने अपने करियर की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह अब सभी नौ ATP Masters 1000 खिताब जीतने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ नोवाक जोकोविच के नाम था, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी.

राष्ट्रपति की मौजूदगी में सिनर ने जीता खिताब

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला भी मौजूद थे, जिससे इस जीत की अहमियत और बढ़ गई. मैच के बाद सिनर ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि 50 साल बाद किसी इतालवी खिलाड़ी ने यह खिताब जीता. दोनों खिलाड़ियों पर दबाव था और यह परफेक्ट टेनिस नहीं था, लेकिन पिछले ढाई महीने मेरे लिए शानदार रहे हैं.”

सिनर की नजरें अब फ्रेंच ओपन पर

जैनिक सिनर इस सीजन में इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. अब उनका अगला लक्ष्य अगले रविवार से शुरू होने वाला फ्रेंच ओपन (रोलांड गैरोस) है. चार ग्रैंड स्लैम जीत चुके सिनर अगर क्ले कोर्ट पर होने वाला फ्रेंच ओपन भी जीतते हैं, तो वे ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ पूरा करने वाले दुनिया के 10वें पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत से छिनेगी टेस्ट की उपकप्तानी, BCCI को क्यों लेना पड़ा रहा कड़ा फैसला; जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >