ईशान किशन और तिलक वर्मा की शर्टलेस तस्वीर हुई वायरल, साथ में आइस बाथ लेते नजर आए दोनों

भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे ईशान किशन और तिलक वर्मा की दोस्ती सोशल मीडिया पर छाई हुई है. दोनों की शर्टलेस आइस बाथ तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Ishan Kishan and Tilak Verma: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे ईशान किशन और तिलक वर्मा की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. दोनों खिलाड़ियों की एक शर्टलेस तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह आइस बाथ (Ice Bath) लेते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर सामने आने के बाद फैंस दोनों की बॉन्डिंग और फिटनेस रूटीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीर

ईशान किशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और तिलक वर्मा बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिकवरी सेशन के दौरान आइस बाथ लेते दिख रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और मैदान के बाहर की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. फैंस इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. आपको बता दे कि मैच और ट्रेनिंग के बाद खिलाड़ी अक्सर मांसपेशियों की रिकवरी और थकान कम करने के लिए इस थेरेपी का यूज करते हैं.

दोनों के बीच है पुरानी बॉडिंग

ईशान किशन और तिलक वर्मा की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों लंबे समय तक आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेल चुके हैं. इसके अलावा दोनों भारतीय टी20 टीम का भी लगातार हिस्सा रहे हैं. हाल ही में दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे से लौटे हैं, जहां भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम को 3-0 से हराया था.

Also Read: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी

मैदान के बाहर रहते है काफी एक्टिव

तिलक वर्मा हाल ही में एक सम्मान समारोह में भी नजर आए थे, जहां उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने उर्जा अवार्ड 2026 से सम्मानित किया. वहीं, ईशान किशन कुछ दिन पहले अपनी एक और तस्वीर को लेकर सुर्खियों में थे. वायरल तस्वीरों में वह गले में आरबीआई (RBI) का आईडी कार्ड पहने नजर आए थे. दावा किया गया कि क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान वह पटना स्थित आरबीआई कार्यालय में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शानदार फॉर्म में है दोनों

बता दें कि ईशान किशन मौजूदा समय में टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं और भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में शामिल हैं. वहीं तिलक वर्मा भी टीम इंडिया के भरोसेमंद युवा बल्लेबाजों में अपनी जगह बना चुके हैं. हाल ही में दोनों जिम्बाब्वे सीरीज से लौटे है जहां दोनों ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है.

Also Read: मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रहाणे ने बताया आगे का प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >